Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: ट्रेनिंग कैंप में सिलेंडर फटने से अग्निवीर की मौत, बलिदानी के घर पर मचा कोहराम

राजस्थान के भरतपुर ट्रेनिंग कैंप में शुक्रवार शाम आग लगने से गैस सिलेंडर फट गया जिसमें अग्निवीर सौरभ पाल गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन रात 10 बजे उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। सौरभ कन्नौज के गांव भरखरा के निवासी थे और 2023 में अग्निवीर में भर्ती हुए थे। परिवार के लोग शव लेने के लिए भरतपुर रवाना हो गए हैं।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Sat, 05 Oct 2024 12:04 AM (IST)
Hero Image
हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

जागरण संवाददाता, कन्नौज। राजस्थान के भरतपुर ट्रेनिंग कैंप में अचानक आग लगने से रसोई गैस सिलेंडर फटने से अग्निवीर जवान गंभीर रूप से झुलस गया। साथियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के उमर्दा चौकी के गांव भरखरा निवासी किसान राकेश पाल के 30 वर्षीय पुत्र सौरभ पाल वर्ष 2023 में अग्निवीर में भर्ती हुए थे। वह राजस्थान के भरतपुर ट्रेनिंग कैंप में ट्रेनिंग कर रहे थे। 

शुक्रवार शाम करीब सात बजे ट्रेनिंग कैंप में खाना बन रहा था। इस दौरान रसोई में आग लग गई। इससे रसोई में रखा गैस सिलेंडर फट गया। इसकी चपेट में आए सौरभ पाल गंभीर रूप से झुलस गए। साथियों ने लगी आग पर काबू पाया और जवान को अस्पताल में भर्ती कराया। 

रात करीब 10 बजे उपचार के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गया। छोटा भाई उत्कर्ष उर्फ गोलू परिजनों के साथ भरतपुर रवाना हुए हैं। 

उत्कर्ष ने बताया कि वह दो भाई और दो बहन है। मां का निधन करीब आठ साल पूर्व हो गया है। हादसे की जानकारी के बाद परिवार बेसुध है। वहीं इंदरगढ़ थाना प्रभारी पारूल चौधरी ने बताया कि अग्निवीर जवान के मृत्यु होने की जानकारी मिली है। संपर्क करने पर बताया गया कि परिवार के लोग शव लेने के लिए रवाना हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: अमेठी हत्याकांड : आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्यारा चंदन वर्मा, बोला- शिक्षक की पत्नी मेरी...

यह भी पढ़ें: अमेठी हत्याकांड: साए की तरह मंडराता था… पूनम के प्यार में पागल हो चुका चंदन वर्मा, यही थी रायबरेली छोड़ने की वजह

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें