Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP BJP: दीपावली के बाद दिखेगा भाजपा जिला कमेटियों में बड़ा फेरबदल, कुछ नेताओं के करीबियों के कतरे जाएंगे पर

यूपी में भाजपा जिलाध्यक्षों की तरह ही जिला कमेटियों में बहुत सारे चेहरे नए लाने की तैयारी है। दीपावली के बाद यह बदलाव देखने को मिलेगा। इसके लिए सांसदों विधायकों से नाम ले लिए गए हैं लेकिन कुछ नेताओं के करीबियों के पर भी कतरने की तैयारी है। वहीं भाजपा नेतृत्व कुछ नेताओं के करीबियों के पर कतरे जाने की तैयारी में है।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraUpdated: Fri, 10 Nov 2023 03:47 PM (IST)
Hero Image
UP Politics: भाजपा नेतृत्व जिला कमेटियों में करेगा बड़ा फेरबदल

जागरण संवाददाता, कानपुर। जिलाध्यक्षों के परिवर्तन के बाद अब जिला कमेटियों में भी बड़ा फेरबदल किया जा रहा है। दीपावली के बाद यह बदलाव देखने को मिलेगा। इसके लिए सांसदों, विधायकों से नाम ले लिए गए हैं लेकिन कुछ नेताओं के करीबियों के पर भी कतरने की तैयारी है।

कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की 17 जिला इकाइयों में से 13 के जिलाध्यक्षों को बदल दिया गया था। अब दीपावली त्योहार के बाद जिला कमेटियों में बदलाव करने की तैयारी की जा रही है। शहर में कम से कम उत्तर व दक्षिण जिला इकाइयों में बड़े बदलाव की तैयारी है। दोनों ही जिला इकाइयों में पुराने नेताओं की राजनीतिक खींचतान फिर उभर कर सामने आ रही है।

नए पदाधिकारियों के लिए जहां उत्तर जिला में दोनों सांसदों के साथ ही विधायक, विधान परिषद सदस्यों से नाम मांगे गए हैं। चार में से दो महामंत्री के ही फिर से जिला कमेटी में बने रहने की उम्मीद है। दो को कमेटी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इसके साथ ही पिछले दिनों जिले के पदाधिकारियों के विवाद के बाद एक पूर्व विधायक ने प्रदेश में जिलाध्यक्ष की शिकायत की थी।

उनके करीब पदाधिकारियों को भी कमेटी से बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी कर ली गई है। सबसे खास बात यह है कि एक पूर्व जिलाध्यक्ष के भी कुछ नामों को जिला कमेटी में समायोजित करने की तैयारी है। दूसरी ओर दक्षिण जिला में वर्तमान और पूर्व जिलाध्यक्ष की पिछले वर्षों में रही तनातनी का असर नई कमेटी पर नजर आएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष की किचन कैबिनेट के दो महामंत्री पद से हटाए जा सकते हैं।

इनमें से एक महामंत्री ने शिवराम सिंह के महामंत्री रहने के दौरान उनकी कई बार शिकायतें भी उस समय जिलाध्यक्ष से की थीं। पार्टी नेताओं के मुताबिक कमेटियों में बड़ा फेरबदल इसलिए होना तय माना जा रहा है क्योंकि पहले जिलों में भी बहुत कम बदलाव की बात थी लेकिन बाद में 75 प्रतिशत जिला इकाइयों में बदलाव कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: India-US Dialogue: दिल्ली पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन, भारत और अमेरिका के बीच आज होगी 'टू प्लस टू' वार्ता

यह भी पढ़ें: World Cup 2023: सेमीफाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत लगभग तय, चमत्कार से ही हो सकती है पाकिस्तान की एंट्री