Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kanpur News: अख‍िलेश यादव ने भाजपा को बताया सबसे बड़ी भूमाफिया पार्टी, बोले- तालाब, पोखर व सरकारी जमीने भी नहीं छोड़ीं

Akhilesh Yadav सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मंगलवार को दवा व्यापारी अमोलदीप भाटिया (Amoldeep Bhatia) और किसान मृतक बाबू सिंह (Babu Singh) के स्वजन से मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने दोनों परिवारों को न्याय दिलाने और हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। सपा प्रमुख ने पीड़ित परिवार से करीब आधा घंटा बातचीत करने के बाद उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

By Jagran NewsEdited By: riya.pandeyUpdated: Wed, 18 Oct 2023 09:14 AM (IST)
Hero Image
Kanpur News: अख‍िलेश यादव ने भाजपा को बताया सबसे बड़ी भूमाफिया पार्टी

जागरण संवाददाता, कानपुर। Akhilesh Yadav: भाजपा सरकार में सबसे अधिक जातिवाद और भ्रष्टाचार है। भाजपा सबसे बड़ी भूमाफिया पार्टी है। इस वक्त पूरे प्रदेश में भाजपा पार्टी से जुड़े लोग तालाबों, पोखर और सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहे है। ये सभी बातें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बोली।

सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मंगलवार को दवा व्यापारी अमोलदीप भाटिया (Amoldeep Bhatia) और किसान मृतक बाबू सिंह (Babu Singh) के स्वजन से मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने दोनों परिवारों को न्याय दिलाने और हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

अखिलेश यादव ने दवा व्यापारी के स्वजन से की मुलाकात

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को दवा व्यापारी अमोलदीप भाटिया (Amoldeep Bhatia) के स्वजन से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। पीड़ित परिवार से करीब आधा घंटा बातचीत करने के बाद उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

जीरो टालरेस की बात करती है भाजपा सरकार- अखिलेश

इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जीरो टालरेस की बात करती है लेकिन उनका जीरो टालरेंस यह है कि भाजपा नेता द्वारा एक व्यापारी से मारपीट कर उसकी आंख खराब कर देना। उसके बाद भी शहर के भाजपा नेता आरोपी नेताओं के साथ खड़े होकर पुलिस और पीड़ित पर दबाव बना रहे है। साथ ही आरोपितों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अमोलदीप के उपचार व दोषियों पर कार्रवाई की मांग

सपा प्रमुख ने सरकार से दवा व्यापारी अमोलदीप का बेहतर उपचार कराने और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। उसके बाद वह भाजपा नेता से प्रताड़ित होकर आत्महत्या करने वाले किसान बाबू सिंह यादव के घर पहुंचे। जहां उन्होंने उनकी पत्नी व बेटियों से मिलकर बातचीत की। साथ ही मृतक किसान बाबू सिंह को श्रद्धांजलि दी।

भाजपा नेता बड़ी वारदातों को दे रहे अंजाम- सपा प्रमुख

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) कहा कि भाजपा नेता कार्यकर्ता बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस सरकार के दवाब में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस बीच उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वैसे तो मुख्यमंत्री का बुलडोजर आरोपितों पर तुरंत चल जाता है। लेकिन इन दोनों मामलों में अभी तक बुलडोजर क्यों नहीं चला।

अगर बुलडोजर का डीजल खत्म हो गया है तो हम भरवा दें। अगर बुलडोजर का चालक भाग गया है तो हम भेज दें। अगर पुलिस को आरोपितों को घर पता नहीं चल रहा है तो हम उनका घर बता सकते है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी भूमाफिया पार्टी है। भाजपा से जुड़े लोग तालाब, पोखर और सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहे है। बावजूद उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

परिवार को आर्थिक मदद देगी सपा

अखिलेश यादव से बातचीत के दौरान किसान के परिवार ने उनसे तीन मांगे की। इस दौरान परिवार ने घर के एक सदस्य की सरकारी नौकरी, 50 लाख रुपये मुआवजा और जमीन वापस कराने की मांग की। जिस पर अखिलेश यादव ने किसान के परिवार को आर्थिक मदद देने। साथ ही आरोपितों को सख्त से सख्त से सख्त सजा दिलाने का आश्वासन दिया।

काफिले के कारण लगा जाम

अखिलेश यादव के काफिले के कारण यातायात बाधित देखने को मिला। जब उनका काफिला चकेरी गांव में किसान के घर पहुंचा तो उनके फ्लीट के वाहन सड़क किनारे खड़े थे। जिस कारण चकेरी पाली रोड पर जाम लग गया। इस बीच करीब एक घंटे वहां से गुजरने वाले वाहनों को जाम का सामना करना पड़ा। इस बीच एक एंबुलेंस चकेरी क्रासिंग से पाली की ओर जा रही थी। तभी पुलिस ने जाम के कारण एंबुलेंस को रोककर उसे दूसरे रास्ते से वापस भेजा। ताकि एंबुलेंस जाम का शिकार नही हो। हालांकि अखिलेश के जाने के बाद यातायात सामान्य हो गया।

यह भी पढ़ें UP News: बाबू सिंह यादव और अमोल के परिवार से मिले अखिलेश यादव, कहा- मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर करेंगे मांग

सपाईयों और पुलिस में हुई झड़प

चकेरी गांव में किसान बाबू सिंह यादव के घर में घुसने को लेकर सपा कार्यकर्ता उनके घर के पास पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने भीड़ लगने के कारण सपाईयों को अंदर जाने से रोकने का प्रयास किया। जिस कारण सपाईयों की पुलिस कर्मियों से बहस हो गई। हालांकि पुलिस ने उन कार्यकर्ताओं को ही अंदर घुसने दिया। जिनको अंदर से बुलाया गया।

यह भी पढ़ें - Akhilesh Yadav: ‘अभी नहीं तो कभी नहीं…’ अखिलेश यादव ने गठबंधन को लेकर कांग्रेस को दिया अल्टीमेटम- बताई बड़ी वजह