Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'लाल टोपी के काले कारनामे' सपा के गढ़ में CM योगी ने बढ़ाया सियासी तापमान

CM Yogi Adityanath In Kanpur उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश पहचान के लिए मोहताज था और गुंडागर्दी का बोलबाला था। सीएम योगी ने 725 करोड़ रुपये की 332 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Thu, 29 Aug 2024 01:04 PM (IST)
Hero Image
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, कानपुर। लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर एक कार्यक्रम को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने 725 करोड़ रुपये की 332 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया।

सीएम योगी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा- आज विकास के मॉडल के लिए पूरे यूपी की तारीफ होती है लेकिन आपने 2017 से पहले सरकार को देखा है। उससे पहले प्रदेश पहचान के लिए मोहताज था। गुंडागर्दी थी। बेटी और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। प्रदेश के अंदर कोई आना नहीं चाहता था। जो नौजवान बाहर जाता था, उसकी पहचान का संकट था। इस पीड़ा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समझा। साढ़े सात वर्ष में प्रदेश कोई लंबी दूरी तय कर ले। आज सुशासन का क्या मॉडल होता है, आज उत्तर प्रदेश तय करता है।

लाल इमली कांग्रेस के भ्रष्टाचार की इमारत

सीएम योगी ने कहा अभी कार्यक्रम स्थल आ रहा था, मैने वित्त मंत्री से पूछा- आपने इस इमारत को देखा है, यह क्या है? उन्होंने जवाब दिया कि यह लाल इमली है।

सीएम योगी ने कहा- कानपुर की लाल इमली के बंद होने कारण कांग्रेस है। यह कांग्रेस की बेइमानी और भ्रष्टाचार का एक इमारत बन चुका है। जहां यहां के नौजवानों को रोजगार मिलना चाहिए, लेकिन यह भ्रष्टाचार की इमारत बन चुकी है।

मुख्यमंत्री ने एलान किया कि बडे़ पैकेट के साथ लाल इमली का पुर्नरुत्थान किया जाएगा।

समाजवादी पार्टी के कारनामों से परिचित है। इतिहास की पुनर्रावृत्ति कर रहे हैं। बेटी और व्यापारियों की सुरक्षा पर खतरा पैदा करना इनकी पहचान है। यहां पर इनका दिखाने का चेहरा और है। गरीब की संपत्ति हड़प करना है,दंगे भड़काना इनका काम है। राष्ट्रपति महामहिम के दौरान इसी सीसामऊ से समाजवादी पार्टी का विधायक शहर को दंगों की आग में झोकने की साजिश रची थी। वह अपने कृत्य की सजा भुगत रहा है।

लाल टोपी के काले कारनामे: सीएम योगी

समाजवादी प्रदेश के अंदर अराजकता पैदा करने की मंशा से अवसर का जाया नहीं करती है। अयोध्या के अंदर सपा के चरित्र को देखा है। निषाद बेटी के साथ चरित्र का हनन करता है। सपा उसका समर्थन करती है। लखनऊ में इनका चरित्र देखा,बेटी बाइक से चल रही थी। इनके गुंडे कैसे बरसात में बेटी को गिराने का काम करता है। इनके नेता सदन में सद्भावना ट्रेन चलाने की बात करते हैं,लेकिन बुलेट ट्रेंन चलेगी। इनका तीसरा मॉडल कन्नौज में नवाब ब्रांड पहचान है। कैसे बेटियों के साथ बेशर्मी से खिलवाड़ करते हैं। इनके इतिहास के पन्नों को पलटलेंगे तो लाल टोपी के काले कारनामें मिलेंगे।

कानपुर को विकसित और माडल के रूप में विकसित करना है। उत्तर प्रदेश के अंदर साढ़े सात वर्ष में जो किया,आप के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में किया है। परिणाम आपके सामने है। साढ़े छह लाख युवाओं की नौकरी में घूसखोरी की शिकायत की जरूरत नहीं हैं। युवाओं के भविष्य के साथ जो खिलवाड़ करेगा,वह जेल में होगा। ऐसे लोगों की संपत्ति जब्त करके गरीबों को बांटा जा रहा है। नौजवानों को काम चाहिए। कोई यहां उद्यम नहीं लगाना चाहता है।

इसी माटी के लाल उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष है। उन्होंने ने शानदार पारी खेली है। ग्लोबल इंवेस्टर समिट में 40 लाख करोड़ रुपये एमओयू साइन हुए हैं। यह बड़ा इनवेस्टमेंट यूपी में होगा। दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी। साठ हजार युवाओं को पुलिस की भर्ती जारी है।

इसे भी पढ़ें: बहराइच में बढ़ता जा रहा भेड़ियों के आतंक का दायरा, बचाव में जुटा सरकारी तंत्र; अब तक 9 लोग बन चुके हैं शि‍कार

इसे भी पढ़ें: बिहार और महाराष्ट्र में अकेले चुनाव लड़ेगी सुभासपा, ओपी राजभर का बड़ा एलान