Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

क्या आपको पता है लॉकडाउन से पहले कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली अंतिम ट्रेन थी अरुणाचल एक्सप्रेस

पिछले साल 23 मार्च को सुबह छह बजे के बाद बंद हो गया था एनाउंसमेंट लॉकडाउन से पहले यहां से गुजरती थीं 401 ट्रेनें अब दौड़ रहीं 278 ट्रेनें सेंट्रल से चेकिंग स्टाफ के तीन सदस्य आनंद विहार और सात सदस्य गोरखपुर रूट की ट्रेनों में गए थे।

By Akash DwivediEdited By: Updated: Mon, 22 Mar 2021 11:18 AM (IST)
Hero Image
अनलॉक के बाद यहां से अब तक 278 ट्रेनें ही दौड़ रही

कानपुर, जेएनएन। देश में लॉकडाउन के साथ ही ट्रेन परिचालन भी रोक दिया गया था सिर्फ लंबी दूरी की ट्रेनों को अपने गंतव्य तक पहुंचने की छूट दी गई थी। लॉकडाउन से पहले सेंट्रल स्टेशन से गुजरने वाली अंतिम ट्रेन अरुणाचल एक्सप्रेस थी। नाहुरलागुन से आनंद विहार के बीच चलने वाली ये ट्रेन पिछले वर्ष 23 मार्च को सुबह 5:55 बजे सेंट्रल पर आई थी और पांच मिनट बाद आनंद विहार के लिए रवाना हो गई थी। इसके बाद एनाउंसमेंट भी बंद हो गया था। बता दें कि लॉकडाउन से पहले तक यहां से 402 ट्रेनों का आवागमन होता था। अनलॉक के बाद यहां से अब तक 278 ट्रेनें ही दौड़ रही हैं।

मालगाड़ी से लौटा था चेकिंग स्टाफ

ट्रेनों में चेकिंग के लिए गया स्टाफ भी ट्रेनें बंद होने से फंस गया था। सेंट्रल से चेकिंग स्टाफ के तीन सदस्य आनंद विहार और सात सदस्य गोरखपुर रूट की ट्रेनों में गए थे। ट्रेने निरस्त होने पर कर्मचारियों की वापसी के लिए मालगाड़ी में अतिरिक्त वैगन लगाए गए थे।  

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें