Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Train Accident: राजधानी समेत दिल्ली-हावड़ा रूट की दो दर्जन ट्रेनें फंसीं, हजारों यात्री बेहाल

Bihar Train Accident बिहार में बक्सर जिले में रघुनाथपुर स्टेशन के पास बुधवार की रात 950 बजे दिल्ली के आनंद विहार से कामाख्या जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें पांच लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 100 यात्री घायल हुए हैं। दो दर्जन लोगों की स्थिति गंभीर है। यह भीषण दुर्घटना दानापुर रेल मंडल के पटना-डीडीयू रेलखंड पर डुमरांव और बिहिया के बीच हुई।

By Jagran NewsEdited By: Narender SanwariyaUpdated: Thu, 12 Oct 2023 01:53 AM (IST)
Hero Image
बिहार में ट्रेन हादसे के दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग समेत की रूटों पर ट्रेनों का संचालन रुक गया है।

जागरण संवाददाता, कानपुर। बिहार में ट्रेन हादसे के लगभग आधा घंटा बाद से दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर संचालन में दिक्कत शुरू हो गई है। सभी राजधानी एक्सप्रेस के साथ ही दो दर्जन से अधिक ट्रेनों को सेंट्रल स्टेशन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) के बीच रोकना पड़ा। सबसे ज्यादा ट्रेनें प्रयागराज व मुगल सराय के बीच के स्टेशनों पर फंसीं है। बाकी देर रात की ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया, जिससे पूरी रात हजारों यात्री परेशान रहे।

राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

सेंट्रल स्टेशन पर भी बड़ी संख्या में यात्री रुके रहे। रेलवे अफसरों के अनुसार, दिल्ली-हावड़ा रूट पर विक्रमशिला एक्सप्रेस फतेहपुर स्टेशन से पहले रोकी गई। आनंद विहार विशेष ट्रेन प्रयागराज छिवकी में रुकी रही। पूर्वा एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन से बदले रास्ते से चलाने का निर्णय लिया गया। इसी तरह साढ़े नौ बजे से गुजरने वाली राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित हुईं।

दिल्ली-हावड़ा रूट प्रभावित

रेलवे जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह के अनुसार, 11 बजे के बाद से दिल्ली-हावड़ा रूट की ट्रेनों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन यानी मुगलसराय के आगे नहीं भेजा जा रहा है। इससे कानपुर सेंट्रल से दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच रात नौ बजे से निकली सभी राजधानी एक्सप्रेस आगे के स्टेशनों पर फंसी हैं। देर रात की कुछ ट्रेनों को कानपुर सेंट्रल से प्रयागराज के बीच रोककर चलाया जाएगा। सुबह तक दुर्घटनास्थल की स्थिति के अनुसार ट्रेनों के रूट बदलकर उन्हें गंतव्य तक भेजा जाएगा।

हेल्पलाइन में जानकारी लेते रहे स्वजन

रेलवे हेल्पलाइन पर स्वजन अपनों का हाल लेते रहे। रेलवे कंट्रोल रूम के नंबर भी कई बार नहीं उठे। एक कर्मी के अनुसार,सेंट्रल स्टेशन के नंबर पर बिहार से जुड़ी जानकारी लेने के भी फोन आए।

Bihar train accident: देश ही नहीं दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ट्रेन हादसा बिहार में हुआ, पढ़िए पहले कब-कब हुईं ट्रेन दुर्घटनाएं

दिल्ली से कामाख्या जा रही ट्रेन संख्या 12506 की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संबंध में भारतीय रेल द्वारा निर्गत हेल्पलाइन नंबर।

पटना हेल्पलाइन: 9771449971

दानापुर हेल्पलाइन: 8905697493

कॉमर्शियल कंट्रोल: 7759070004

आरा हेल्पलाइन: 8306182542

पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन:

9794849461

8081206628

पंडित दीन दयाल उपाध्याय कमर्शियल कंट्रोल: 8081212134

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें