Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यूपी में करारा झटका लगने के बाद एक्शन में BJP, अब इस विधानसभा सीट पर किया पूरा फोकस; जल्द होगा उपचुनाव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शनिवार को स्वीकार किया कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव के परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहे। वह अस्पताल में भर्ती पूर्व विधायक राकेश सोनकर को देखने गए। इसके साथ ही कई पदाधिकारियों के घर भी पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि हार के कारणों की समीक्षा को लेकर अभी प्रत्याशियों से बात हुई है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Sun, 16 Jun 2024 10:42 AM (IST)
Hero Image
यूपी में करारा झटका लगने के बाद एक्शन में BJP

जागरण संवाददाता, कानपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शनिवार को स्वीकार किया कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव के परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहे। वह अस्पताल में भर्ती पूर्व विधायक राकेश सोनकर को देखने गए। इसके साथ ही कई पदाधिकारियों के घर भी पहुंचे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि हार के कारणों की समीक्षा को लेकर अभी प्रत्याशियों से बात हुई है। सभी लोकसभा क्षेत्र में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से नीचे तक जाकर प्रवास के लिए कहा गया है। इसमें आम जनता, कार्यकर्ताओं से बात करेंगे कि वे कौन से कारण थे जिनकी वजह से परिणाम अपेक्षा के मुताबिक नहीं आया।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के नकारात्मक प्रचार का भी यह प्रभाव हो सकता है। इसके लिए नीचे तक से जब रिपोर्ट आएगी, तभी कुछ कह सकेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी और सरकार जो कार्य कर रही है, उसे लेकर और प्रभावशाली तरीके से जनता के बीच जाएंगे।

वह भाजपा छावनी मंडल के अध्यक्ष सुमित तिवारी के घर पहुंचे। उनके बेटे प्रखर की परमट घाट के पास गंगा में डूबकर मौत हो गई थी। सुमित तिवारी ने बेटे की हत्या किए जाने की बात कही। साथ ही कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला पर साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाया।

प्रदेश अध्यक्ष ने अधिकारियों से बात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वह पूर्व विधायक केके सचान के आवास भी पहुंचे। साथ ही जालौन में पुलिस उत्पीड़न में घायल भाजपा कार्यकर्ता का हाल जानने एलएलआर अस्पताल गए। इससे पहले गंगा बैराज पर उनका स्वागत क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय, शिवराम सिंह, दिनेश कुशवाहा, सांसद रमेश अवस्थी, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, अनिल मौजूद रहे।

चेहरा दिखाने को जुटे सीसामऊ से टिकट के दावेदार

पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी को सात साल की सजा के बाद अब सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र खाली हो गया है, इसलिए यहां से दावेदारों की संख्या बढ़ गई है। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष के शहर में रहने के दौरान यहां से टिकट के दावेदार उन्हें चेहरा दिखाने के लिए परेशान रहे। प्रदेश नेतृत्व का फोकस भी इस समय सीसामऊ सीट पर है।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या से सपा की जीत को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- धर्म की राजनीति...

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर