Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मां के साथ ननिहाल गया भाई, पीछे घर में बहन ने फांसी लगाकर दे दी जान; रक्षाबंधन के दिन मातम

कानपुर के घाटमपुर में एक किशोरी ने रक्षाबंधन के दिन फांसी लगाकर जान दे दी। बताया गया कि किशोरी का भाई मां को लेकर ननिहाल गया हुआ था। घर में किशोरी और बड़ी बहन ही थी। इसी बीच किशोरी ने पंखे के हुक से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने किशोरी के बीमार रहने की बात बताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Tue, 20 Aug 2024 05:40 PM (IST)
Hero Image
फंदा लगाने वाली किशारी शुभी। फाइल फोटो

संवाद सहयोगी, घाटमपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर भाई मां को लेकर ननिहाल गया तो 14 वर्षीय बहन ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घर पर मौजूद बड़ी बहन ने देखा तो होश उड़ गए। इसके बाद भाई और पुलिस को सूचना दी गई। आत्महत्या की स्पष्ट वजह नहीं पता चल पाई है। परिजनों ने उसके बीमार रहने की बात बताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह है पूरा मामला

बैजूपुर निवासी 14 साल की शुभी यादव कक्षा 10 की छात्रा थी। घर पर मां के अलावा बड़ी बहन शोभा और भाई शोभित है। पिता सत्यवीर यादव का देहांत हो चुका है। सोमवार को रक्षाबंधन के त्यौहार पर शोभित मां को लेकर ननिहाल फतेहपुर जिले के अमौली गंगूपुर गांव गया था। 

दोपहर करीब एक बजे शुभी ने दूसरी मंजिल में खटिया का सहारा लेकर पंखे के कुंडे पर फंदा लगाया और लटक गई। नीचे काम कर रही बड़ी बहन ने थोड़ी देर बाद देखा तो होश उड़ गए। इसके बाद भाई को सूचना दी। मौके पर पुलिस भी पहुंची।

भाई शोभित ने बताया कि त्योहार के दिन शुभी ने सुबह पेड़े बनाए थे। मां को तैयार भी किया था। आत्महत्या के पीछे की कोई वजह नहीं समझ आ रही है। ननिहाल से आने के बाद भद्रा समाप्त होने पर राखी बांधनी थी। 

शोभित ने बताया कि शुभी को दो बार फालिज मार चुकी है। दौरे आने की भी समस्या थी। साढ़ इंस्पेक्टर केपी सिंह का कहना है कि परिजनों ने उन्हें शुभी के बीमार होने की बात बताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: झांसी-खजुराहो हाईवे पर भीषण हादसा: बागेश्वर धाम जाते समय ऑटो की ट्रक में जोरदार टक्कर, UP के सात लोगों की मौत

यह भी पढ़ें: Raebareli Arjun Murder: राहुल गांधी पहुंचे रायबरेली, SP पर लगाया अर्जुन हत्याकांड के मास्टरमाइंड को बचाने का आरोप

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर