Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कानपुर व अकबरपुर लोकसभा सीट से बसपा ने घोषित किया प्रत्याशी, ब्राह्मण-ठाकुर चेहरे पर खेला दांव

Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित होते ही बसपा ने देर रात कानपुर लोकसभा सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। पार्टी ने क्षत्रिय उम्मीदवार पर दांव लगाते हुए कुलदीप भदौरिया उर्फ सचिन को टिकट दिया है। इससे पहले पार्टी ने अकबरपुर सीट पर राजेश द्विवेदी को मैदान में उतार दिया था। भाजपा व सपा अकबरपुर सीट पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी हैं।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Sun, 17 Mar 2024 02:05 PM (IST)
Hero Image
कानपुर व अकबरपुर लोकसभा सीट से बसपा ने घोषित किया प्रत्याशी

जागरण संवाददाता, कानपुर। लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित होते ही बसपा ने देर रात कानपुर लोकसभा सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। पार्टी ने क्षत्रिय उम्मीदवार पर दांव लगाते हुए कुलदीप भदौरिया उर्फ सचिन को टिकट दिया है। इससे पहले पार्टी ने अकबरपुर सीट पर राजेश द्विवेदी को मैदान में उतार दिया था।

भाजपा व सपा अकबरपुर सीट पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी हैं लेकिन अभी कानपुर की सीट पर पत्ते नहीं खोले हैं। आइएनडीआइए गठबंधन के तहत यह यह सीट कांग्रेस के खाते में है।

वर्ष 1990 में जब बिल्हौर लोकसभा क्षेत्र में बिल्हौर, चौबेपुर, कल्याणपुर, सरसौल व सरवनखेड़ा विधानसभा सीटें आती थीं, उस समय से बसपा यहां मजबूती से लड़ती आ रही है। वर्ष 2004 बसपा से राजाराम पाल और वर्ष 2007 अनिल शुक्ला वारसी चुनाव जीते थे।

2009 में बनी थी अकबरपुर लोकसभा सीट

परिसीमन के बाद वर्ष 2009 में अकबरपुर सीट बन गई, जिससे कांग्रेस के राजाराम पाल जीते तो बसपा दूसरे और भाजपा तीसरे नंबर पर रही थी। हालांकि 2014 व 2019 में भाजपा के देवेंद्र सिंह भोले जीते। इस सीट पर बसपा ने इस बार ब्राह्मण प्रत्याशी उतारकर चुनाव रोचक बना दिया है।

वहीं, मुख्य मंडल कोआर्डिनेटर नौशाद अली शनिवार सुबह से शहर आकर मशक्कत करते रहे। फिर क्षत्रिय समाज के कुलदीप भदौरिया उर्फ सचिन से बात की और उन्हें अपने साथ लेकर लखनऊ बसपा सुप्रीमो मायावती से मिलाने गए, जहां देर रात उनके नाम पर मुहर लग गई। छात्र राजनीति से जुड़े कुलदीप अधिवक्ता हैं।

मुख्य जोनल कोआर्डिनेटर ने बताया कि अकबरपुर से राजेश द्विवेदी और कानपुर लोकसभा सीट से कुलदीप को प्रत्याशी घोषित किया गया है। दैनिक जागरण से फोन पर हुई बात पर कुलदीप ने बताया कि बसपा सुप्रीमो का आशीर्वाद मिल गया है।

20 वर्षों से बहुजन समाज पार्टी से जुड़े हैं राजेश द्विवेदी

अकबरपुर संसदीय क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी राजेश द्विवेदी का जन्म एक जनवरी 1962 को हुआ। उनका आवास द्विवेदी नगर में हैं। उन्होंने हाई स्कूल तक शिक्षा ग्रहण की है। उनकी पत्नी मीरा द्विवेदी हैं। उनका खुद का व्यवसाय है। वह 20 वर्षों से बसपा से जुड़े हुए हैं।

छात्र राजनीति से ही सक्रिय हैं

कुलदीप भदौरिया कानपुर संसदीय क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी कुलदीप भदौरिया का जन्म 19 सितंबर 1992 को कानपुर में हुआ। उनका आवास कल्याणपुर के बिठूर रोड पर है। उन्होंने वाणिज्य और विधि में स्नातक तक की शिक्षा ग्रहण की है। उनकी पत्नी का नाम रिया सिंह है। उनके एक पुत्री है। वह छात्र राजनीति में सक्रिय रहे और डीएवी कालेज के महामंत्री रहे हैं। वह अधिवक्ता हैं और उनका खुद का व्यवसाय भी हैं। वह दो वर्षों से बसपा से जुड़े हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: अवध की 17 सीटों पर होगा महामुकाबला, गांधी परिवार का गढ़...; वाजपेयी-देशमुख समेत कई दिग्गजों का रहा है 'समर क्षेत्र'

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर