Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ बोले- दीपावली से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा तक हर घर में मनाएं दीपोत्सव

औरैया और कानपुर दौरे पर आए मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा क‍ि दीपावली से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने तक हर घर में दीपोत्सव मनाएं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद हर जनपद से लोगों को अयोध्या में प्रभु के दर्शन करने के लिए ले जाया जाएगा।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraUpdated: Sun, 29 Oct 2023 08:02 AM (IST)
Hero Image
UP News: कानपुर में जनसभा को संबोध‍ित करते मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ

जागरण टीम, कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को औरैया में महिला मोर्चा के क्षेत्रीय सम्मेलन में कहा कि दीपावली से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने तक हर घर में दीपोत्सव मनाएं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद हर जनपद से लोगों को अयोध्या में प्रभु के दर्शन करने के लिए ले जाया जाएगा। वहीं, कानपुर में अनुसूचित वर्ग के लोगों को आश्वस्त करते हुए बोले, हम किसी का हाथ पकड़ते हैं तो उसे छोड़ते नहीं हैं। उन्हें सम्मान के साथ आगे बढ़ाने का काम करते हैं।

मुख्यमंत्री ने औरैया में 688 करोड़ रुपये की 145 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। जबकि कानपुर में 501 करोड़ रुपये की 153 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। जेके मंदिर परिसर में जेके अर्बन स्केप की ओर से 1,001 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित कीं।औरैया के ककोर स्थित तिरंगा मैदान में नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने 31 मिनट के संबोधन में सबसे अधिक ‘आधी आबादी’ पर फोकस रखा। बोले, वर्ष 2017 से पहले यूपी पुलिस में 10 हजार महिला पुलिसकर्मी थीं।

अब चार गुणा बढ़कर 40 हजार हो गई हैं। अन्य सेवाओं में भी बहनों को पूरा लाभ दिया जा रहा। खेलकूद में बढ़ावा मिल रहा। इससे पहले उन्होंने दो बच्चियों का अन्नप्राशन करने के साथ विभिन्न योजनाओं की 10 महिला लाभार्थियों को सम्मानित किया।कानपुर में किदवई नगर के राष्ट्रीय इंटर कालेज मैदान में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय सम्मेलन में बिना नाम लिए सपा पर तीखा हमला बोला। कहा कि पिछली सरकारें जाति, क्षेत्र, भाषा के आधार पर लोगों को बांटती थीं।

सामाजिक ताने-बाने को तोड़ते हुए काम करती थीं, लेकिन भाजपा विकास की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के लोगों को देती है। 2017 के पहले प्रदेश में अनुसूचित जाति, जनजाति के उत्पीड़न को नजरअंदाज किया जाता था। आज उन्हें अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने कोरथा गांव में ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से मरे 26 लोगों की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि टाउनशिप बनाकर उन्हें दी जा रही है।

योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास की चाबियां दीं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत तीन छात्राओं को वजीफा दिया। ओडीओपी योजना में ऋण के चेक बांटे। छात्राओं को टैबलेट दिए गए तो महिलाओं को टूल किट भी दी गई। आज मंदिरों में रामायण पाठ हो रहा, पिछली सरकारें डरती थीं।

शरद पूर्णिमा और वाल्मीकि जयंती का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना की और आज मंदिरों में रामायण का पाठ हो रहा है। पिछली सरकारों में ऐसा नहीं होता था, वे डरती थीं कि कहीं उनका वोट बैंक खिसक न जाए। वे दलित महापुरुषों के नाम पर बने भवनों के नाम तक बदल देते थे।

सपा को डा. भीमराव आंबेडकर के नाम से इतनी चिढ़ थी कि उन्होंने तिर्वा में उनके नाम पर बने मेडिकल कालेज से उनका नाम हटा दिया था और उनका शिलापट भी तोड़ दिया था। सफाईकर्मियों को दिया जाएगा न्यूनतम वेतनसफाई कर्मियों के संबंध में बताया कि प्रदेश में जितने भी सफाई कर्मी हैं, उन्हें न्यूनतम वेतन दिया जाएगा। इसके लिए मुख्य सचिव के नेतृत्व में कमेटी गठित कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: UP Promotion: यूपी में जारी है प्रमोशन का सिलसिला, अब शिक्षा विभाग के नौ उप निदेशक बने ज्वाइंट डायरेक्टर

यह भी पढ़ें: UPSSSC PET 2023: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में न करें ये गलतियां, एग्जाम आज सुबह 10 बजे से