Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CM Yogi in Unnao: सीएम योगी ने सामने रखा उन्नाव के विकास का ब्योरा, बताया- खर्च किए 75 हजार 334 करोड़

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को कानपुर के बाद उन्नाव पहुंचे। यहां उन्होंने पुरवा विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक हिलौली के सगौली में जनसभा को संबोधित किया। पूर्ववर्ती सरकारों पर हमलावर होते हुए वे बोले कि पिछली सरकारों में माफियाराज चलता था जो अब खत्म हो गया है।

By Shaswat GuptaEdited By: Updated: Thu, 30 Sep 2021 05:42 PM (IST)
Hero Image
उन्नाव में जनसभा को संबोधित करते सीएम याेगी।

उन्नाव, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विकासखंड हिलौली मौरावां मोहनलालगंज रोड पर ग्राम सगौली में जनसभा के साथ 81.89 करोड़ रुपये लागत की कुल 46 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नाव की धरती क्रांतिकारियों एवं साहित्यकारों की धरती रही है। कहा कि यह विकास परियोजनाएं जनपद वासियों के जीवन में सुधार व समृद्धि लाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद की विधानसभा बांगरमऊ, उन्नाव, मोहान, भगवंत नगर, पुरवा व सफीपुर के जनप्रतिनिधियों के परिश्रम से उक्त विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। कहा कि मिशन रोजगार के अंतर्गत प्रदेश सरकार ने अब तक साढ़े चार लाख युवाओं को रोजगार देने का कार्य किया है जो 4.5 वर्ष में एक बेमिसाल कार्य है। 

सीएम ने विधानसभाध्यक्ष की तारीफ में कहा कि वह हिलौली की माटी के लाल हैं। शहीद चंद्रशेखर आजाद, 1875 की क्रांति में राजा राव रामबख्श ङ्क्षसह के अलावा महाकवि निराला, प्रताप नारायण मिश्र सहित जिले के कवि मनीषियों व महापुरुषों को योगी ने नमन किया। योगी ने कहा कि उन्नाव मां गंगा के आंचल में बसा है। यहां की पावन धरती पर जन्म व जीवन धन्य होता है। नए भारत का नया उप्र बन रहा है। अच्छे लोगों को चुना है तो शासन की योजनाएं आप सब तक पहुंच रही हैं। इसके पहले बुआ-बबुआ की सरकार में कुछ लोगों का ही भला होता था। पूछा कि 2017 से पहले राशन व बिजली की स्थिति क्या थी। जनता ने कहा कि न तो बिजली मिलती थी न ही राशन, अब सब मिल रहा है। इस पर योगी ने कहा कि इससे पहले सारा राशन व बिजली सैफई पहुंच जाती थी। भाजपा सरकार ने 2017 में प्रदेश के लिए सौभाग्य योजना की शुरुआत उन्नाव से ही की गई थी। बताया कि तब से 1.31 करोड़ लोगों तक बिजली पहुंचाई जा चुकी है। डीएम रवींद्र कुमार ने कहा कि जितनी भी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है उन्हें निर्धारित समय में पूरा कराया जाएगा। कहा कि कोरोना काल में जनपद उन्नाव में ऐतिहासिक कार्य करते हुए टेङ्क्षस्टग एवं ट्रेङ्क्षसग का कार्य वृहद स्तर पर कराया गया। आज के दिन कोई भी व्यक्ति जनपद में कोरोना से पीडि़त नहीं है। इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री डाक्टर महेंद्र ङ्क्षसह, राज्यसभा सदस्य संजय सेठ, विधायक  पंकज गुप्ता, बंबालाल दिवाकर, बृजेश रावत, श्रीकांत कटियार, एसपी अविनाश पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी दिव्यांशु पटेल व नगर मजिस्ट्रेट चंदन पटेल उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन ङ्क्षसह ने भव्य राम मंदिर रूपी स्मृति ङ्क्षचह मुख्यमंत्री को भेंट कर उनका स्वागत किया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें