Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने पर नवजात की हालत बिगड़ी, हंगामा देख प्रबंधक व कर्मचारी भागे

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक अस्पताल में लापरवाही का मामला सामने आया है। अस्पताल में कर्मचारी द्वारा नवजात को गलत इंजेक्शन लगाया गया है। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। बच्चे की हालत बिगड़ने के बाद स्वजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा देख अस्पताल प्रबंधक और कर्मचारी भाग निकले। पुलिस ने आरोपित कर्मचारी को हिरासत में लिया है।

By atul mishra Edited By: Abhishek Pandey Updated: Thu, 27 Jun 2024 02:21 PM (IST)
Hero Image
एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने पर नवजात की हालत बिगड़ी (प्रतिकात्मक फोटो)

जागरण संवाददाता, कानपुर। एक अस्पताल में कर्मचारी द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद नवजात की हालत बिगड़ गई। स्वजन ने एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामा देख अस्पताल प्रबंधक और कर्मचारी भाग निकले। पुलिस ने आरोपित कर्मचारी को हिरासत में लिया है।  स्वजन ने आरोपित के खिलाफ तहरीर दी।

सफीपुर निवासी साक्षी गुप्ता ने बताया कि बुधवार दोपहर को वह अपनी छह माह की बच्ची को इंजेक्शन लगवाने के लिए रामादेवी स्थित अस्पताल लाई थीं। कर्मचारी ने बेटी को इंजेक्शन लगाया। उन्होंने एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन देख लगाने का विरोध किया। कर्मचारी जीतू ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

इंजेक्शन लगवाने के बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी और उसे तेज बुखार आ गया। जिसके बाद साक्षी ने मायके पक्ष के लोगों को अस्पताल बुलाया। थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि तहरीर मिली है, बच्ची की हालत फिलहाल ठीक है। कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। वहीं स्वजन ने अस्पताल प्रबंधन पर धमकाने और दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें: सपा सांसद की चिट्ठी से मचा घमासान, दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक सियासत तेज; अब अखिलेश ने दी प्रतिक्रिया