Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

महोबा में अजय कुमार लल्लू ने दिया बड़ा बयान, कहा- गठबंधन नहीं, सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

चित्रकूट में प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को कांग्रेस से जुड़ी तथा अन्य महिलाओं के साथ संवाद करेंगी। जिसको देखते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मंगलवार को महोबा पहुंचे थे। जहां रास्ते में उनका हुआ जोरदार स्वागत किया गया।

By Shaswat GuptaEdited By: Updated: Tue, 16 Nov 2021 05:51 PM (IST)
Hero Image
महोबा के श्रीनगर कस्बा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का स्वागत करते कार्यकर्ता।

महोबा, जागरण। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाएगी? यह सवाल फिलहाल चर्चा तक सीमित चला आ रहा है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मंगलवार को यहां पर कार्यकर्ताओं के बीच इस चर्चा को बल दे दिया। बोले, प्रदेश में प्रियंका के नेतृत्व में सरकार बनेगी। कार्यकर्ताओं में जोश भरा, यूपी में अब बदलाव लाना है। आपको पूरी ताकत के साथ अपने आप को झोंक देना है। 

महोबा में 23 नवंबर को होने वाली प्रियंका वाड्रा की प्रतिज्ञा रैली की तैयारियों को लेकर वह बांदा पहुंचे थे। अलीगंज स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आवास पर उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कहा, महोबा की रैली ऐतिहासिक बनाना है। इस बार उत्तर प्रदेश में प्रियंका वाड्रा के नेतृत्व में सरकार बनाना है। उन्होंने अपने घोषणा पत्र में किसानों का कर्ज माफ करने, बिजली का बिल हाफ करने, कोरोना काल के समय का पूरा बिजली बिल माफ करने,इंटर की लड़कियों को स्मार्ट फोन व स्नातक की लड़कियों को स्कूटी, 20 लाख सरकारी नौकरी देने, संविदा व कांट्रेक्ट कर्मचारियों का विनियमितीकरण, आंगनवाड़ी को 10 हजार रुपये, महिलाओं को सरकारी बसों में यात्रा निश्शुल्क करने की प्रतिज्ञा की है। इसे घर-घर, जन-जन तक पहुंचाएं। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 23 को महोबा में प्रतिज्ञा रैली इतिहास लिखने जा रही है। प्रदेश की तानाशाह सरकार दमन की राजनीति कर रही है। आने वाले चुनाव में बुंदेलखंड की जनता जवाब देने को तैयार है। प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका सरकार की यह पोल खोलेंगी। 

नसीमुद्दीन ने डेढ़ सौ लोगों को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता : इसके पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने करीब डेढ़ सौ लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवाने में महिलाओं की अहम भागीदारी होगी। इसलिए महिला व युवा कार्यकर्ता सक्रिय हो जाएं। 

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर