Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kanpur Seat: ...तो यहां ब्राह्मण कार्ड खेलेगी कांग्रेस, अजय कपूर की 'पलटी' के बाद ये गणित लगाकर किया फाइनल फैसला

Kanpur Lok Sabha Seat कांग्रेस के प्रत्याशी को लेकर कई तीन नाम चर्चा में थे। अजय कपूर के पार्टी छोड़ने के बाद दो कार्यकर्ताओं के बीच टिकटों की दावेदारी रह गई थी। कांग्रेस से ब्राह्मण या वैश्य प्रत्याशी को टिकट देने की बात कही जा रही थी। ब्राह्मण मतदाताओं का अधिकता वाली सीट पर कांग्रेस ने ब्राह्मण प्रत्याशी पर दांव लगाया।

By daud khan Edited By: Aysha Sheikh Updated: Fri, 22 Mar 2024 10:39 AM (IST)
Hero Image
Kanpur Seat: ...तो यहां ब्राह्मण कार्ड खेलेगी कांग्रेस, अजय कपूर की 'पलटी' के बाद ये गणित लगाकर किया फाइनल फैसला

जागरण संवाददाता, कानपुर। कांग्रेस ने आलोक मिश्रा को कानपुर लोकसभा सीट के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर ब्राह्मण कार्ड खेला है। हालांकि रात तक अधिकारिक रूप से इसकी सूची जारी नहीं की गई। आलोक मिश्रा के प्रत्याशी बनाए जाने की सूचना के बाद कांग्रेसियों ने उत्साह बढ़ गया।

कांग्रेस के प्रत्याशी को लेकर कई तीन नाम चर्चा में थे। अजय कपूर के पार्टी छोड़ने के बाद दो कार्यकर्ताओं के बीच टिकटों की दावेदारी रह गई थी। कांग्रेस से ब्राह्मण या वैश्य प्रत्याशी को टिकट देने की बात कही जा रही थी। ब्राह्मण मतदाताओं का अधिकता वाली सीट पर कांग्रेस ने ब्राह्मण प्रत्याशी पर दांव लगाया।

पार्टी ब्राह्मण वोटों का ध्रुवीकरण कर जीत हासिल करने की गणित लगा रही है। श्री प्रकाश जायसवाल की हैट्रिक के बाद पिछले दो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस खाली हाथ रही है। आलोक मिश्रा कांग्रेस पार्टी से दो बार कल्याणपुर विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं।

कल्याणपुर विधानसभा से लड़ चुके चुनाव, पत्नी को महापौर प्रत्याशी बनवाया

आलोक मिश्रा वर्ष 2002 में कांग्रेस के टिकट पर कल्याणपुर विधान सभा चुनाव लड़े थे। उनको 43000 मत मिले थे। वे तत्कालीन कैबिनेट मंत्री रही प्रेमलता कटियार से 5000 मतों से पराजित हुए थे

इसके बाद वर्ष 2007 में इसी विधानसभा क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ा। वे 25000 मत पाकर 15000 मतों से हार गए। उनकी पत्नी बंदना मिश्रा कांग्रेस के टिकट पर वर्ष 2017 में महापौर पद के लिए चुनाव लड़ी। वे 291591 मत पाकर उपविजेता रही।

आलोक मिश्रा का यह रहा राजनैतिक सफर

  • वर्ष 2005 से 8 तक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव
  • वर्ष 1998 से 2004 तक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव
  • वर्ष 1997 में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता
  • वर्ष 1997 से 2019 तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य
  • वर्ष 1993 से 1995 तक अखिल भारतीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव
आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर