Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kanpur News: गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, बिठूर से शहर तक दिखा आस्था का संगम

मां गंगा के अवतरण दिवस गंगा दशहरा पर बिठूर के साथ शहर के प्रमुख घाटों पर भोर पहर से आस्था उमड़ा। बिठूर के ब्रह्मावर्त पत्थर घाट सीता घाट महिला घाट गुदारा घाट रानी लक्ष्मी बाई घाट पर लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर विधिवत पूजन अर्चन किया। घाट पर गंगा स्नान के बाद जरूरतमंदों में अन्न और वस्त्र दान की परंपरा का भी विधिवत पालन किया।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Sun, 16 Jun 2024 11:00 AM (IST)
Hero Image
बिठूर के घाटों पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु

जागरण संवाददाता, कानपुर। मां गंगा के अवतरण दिवस गंगा दशहरा पर बिठूर के साथ शहर के प्रमुख घाटों पर भोर पहर से आस्था उमड़ा। बिठूर के ब्रह्मावर्त, पत्थर घाट, सीता घाट, महिला घाट, गुदारा घाट, रानी लक्ष्मी बाई घाट पर लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर विधिवत पूजन अर्चन किया।

घाट पर गंगा स्नान के बाद जरूरतमंदों में अन्न और वस्त्र दान की परंपरा का भी विधिवत पालन किया। वहीं, सरसैया घाट, अटल घाट और सिद्धनाथ घाट पर शहर के साथ आस-पास जिलों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने गंगा की धारा में दीपदान कर श्रद्धालु तट पर ही विधिवत आरती पूजन कर सुख-समृद्धि और परिवार कल्याण की प्रार्थना की।

कई जिलों के श्रद्धालु पहुंचे गंगा स्नान करने

रविवार को मां गंगा के अवतरण दिवस पर सरसैया घाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने परिवार सहित आस्था की डुबकी लगाई। गंगा तटों पर शहर के साथ कई जनपद से पहुंचे भक्तों ने गंगा स्नान कर विधिवत पूजन अर्चन किया। उरई, कन्नौज, इटावा, झांसी, हरदोई सहित कई जिलों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान पूजन किया। स्नान पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने घाट पर जरूरतमंदों में अनाज और वस्त्र का दान किया।

गंगा दशहरा के पावन पर्व पर मां गंगा सेवा समिति की संध्या काल में जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ घाट पर चुनरी उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं, परमट मंदिर में महाआरती का आयोजन कर दीपदान किया जाएगा। श्रद्धालुओं की टोली गंगा के तटों पर दीपदान के साथ रंगाली बनाकर वातावरण को भक्तिमय करेगी।

इसे भी पढ़ें: यूपी में करारा झटका लगने के बाद एक्शन में BJP, अब इस विधानसभा सीट पर किया पूरा फोकस; जल्द होगा उपचुनाव