Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Makar Sankranti 2024: कड़ाके की सर्दी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, खिचड़ी का किया दान

Makar Sankranti 2024 मकर संक्रांति के दिन कानपुर में लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। बिठूर के साथ शहर के सरसैया घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान कर सूर्य देवता का वंदन किया और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं घर-घर मकर संक्रांति में खिचड़ी का भोग भगवान को अर्पित किया गया। लोगों ने खिचड़ी भी दान में दी।

By Ankush Kumar Edited By: Swati Singh Updated: Tue, 16 Jan 2024 08:20 AM (IST)
Hero Image
Makar Sankranti 2024: कड़ाके की सर्दी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

जागरण संवाददाता, कानपुर। मकर संक्रांति में सोमवार को कड़ाके की सर्दी होने के बाद भी भोर पहर से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धाभाव से गंगा तटों पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने कड़ाके की सर्दी होने के बाद भी स्नान कर घाटों पर खिचड़ी और वस्त्र का दान किया।

बिठूर के साथ शहर के सरसैया घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान कर सूर्य देवता का वंदन किया और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, घर-घर मकर संक्रांति में खिचड़ी का भोग भगवान को अर्पित किया गया। मकर संक्रांति पर्व के साथ ही मांगलिक कार्य की शुरुआत हो गई।

कड़ाके की सर्दी में श्रद्धालुओं ने किया स्नान

सोमवार को मकर संक्रांति में बिठूर और सरसैया घाट पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर सूर्य देवता को जल अर्पित किया। कड़ाके की सर्दी होने के बाद भी बिठूर के पत्थर घाट, लक्ष्मण घाट, ब्रह्मावर्त घाट और मनु घाट सहित शहर के गंगा बैराज और सरसैया घाट पर आस्था का संगम दिखा। सिद्धनाथ घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद विधिवत पूजा अर्चना की।

शहर के विभिन्न स्थानों पर शुरू हुआ खिचड़ी वितरण

मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी वितरण करने की परंपरा शहर में लंबे समय से चली आ रही है। बाबा आनंदेश्वर मंदिर, पनकी मंदिर सहित शहर के प्रमुख चौराहों पर दिनभर खिचड़ी भोज का आयोजन चलता रहा। बर्रा, गुजैनी, तात्या टोपे नगर, किदवई नगर, गोविंद नगर, आर्यनगर, परमट चौक, माल रोड, घंटाघर, संगीत तिराहे स्थित ब्रह्मदेव मंदिर, बालाजी चौक, गुमटी, श्याम नगर, पी रोड में भी खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।