Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kanpur News: महिला डॉक्टर के नाम पर लिया डेढ़ करोड़ का लोन, 2 साल बाद आया बैंक का नोटिस; खुलासा होने पर रह गई दंग

कानपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामले सामने आया है। एक 92 वर्षीय डॉक्टर प्रतिमा रस्तोगी के फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके उनके ही कर्मचारियों ने डेढ़ करोड़ रुपये का लोन ले लिया। अमेरिका में रहने वाली उनकी बहन को बैंक से नोटिस आने पर इस धोखाधड़ी का पता चला। पुलिस ने जांच के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

By alok sharma Edited By: Riya Pandey Updated: Sun, 06 Oct 2024 01:51 PM (IST)
Hero Image
कानपुर में 1.5 करोड़ रुपये के लोन घोटाले का खुलासा (प्रतीकात्मक फोटो)

जागरण संवाददाता, कानपुर। ग्वालटोली स्थित आभा नर्सिंग होम की संचालिका 92 वर्षीय प्रतिमा रस्तोगी के फर्जी दस्तावेज लगाकर उनके कर्मचारियों ने डेढ़ करोड़ रुपए का लोन ले लिया। बैंक से नोटिस आने पर दो साल बाद उन्हें घटना की जानकारी हुई।

इसके बाद अमेरिका में रहने वाली उनकी छोटी बहन डॉक्टर आभा गुप्ता ने पुलिस से शिकायत की। मामले की जांच के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपित को जेल भेजा।

नर्सिंग होम चलाती हैं 92 वर्षीय डॉक्टर प्रतिभा

अमेरिका के कैलिफोर्निया न्यूयॉर्क निवासी डॉक्टर आभा गुप्ता की तहरीर के अनुसार उनकी बड़ी बहन 92 वर्षीय डॉक्टर प्रतिभा रस्तोगी ग्वालटोली के एलनगंज स्थित आभा नर्सिंग होम का संचालन करती हैं।

बीते चार सालों से अल्जाइमर की बीमारी से पीड़ित होने के कारण उन्होंने पावर ऑफ अटॉर्नी उनके नाम कर दी है। यहां देखभाल के लिए कुछ कर्मचारी रहते हैं। बीते 2021 में एक कंपनी में फंसे हुए शेयर के सिलसिले में बहन की मुलाकात राहुल कटिहार, नेहा तिवारी से हुई।

यह भी पढ़ें- आखिर कहां बनी थी उम्र घटाने वाली मशीन? 40 लाख का आया था खर्च, कानपुर में करोड़ों की ठगी के बाद फूटा भांडा

कर्मचारियों की मदद से फर्जी कागज लगा खुलवाया खाता

उन लोगों ने कर्मचारियों की मदद से किदवई नगर स्थित एचडीएफसी ब्रांच की शाखा में फर्जी दस्तावेज लगाकर बहन के नाम पर खाता खुलवाया। वही कंपनी के कर्मचारी रजत सिंह की मदद से दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित शाखा में एक ऑनलाइन खाता खुलवाया।

आरोपितों ने वहां की शाखा से डेढ़ लाख रुपए का लोन लेकर किदवई नगर के खाते में ट्रांसफर कर लिया। बैंक की ओर से नोटिस आने पर दो साल बाद उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने घटना की शिकायत पुलिस से की।

ग्वालटोली थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर की गई है। इस मामले में आरोपित राहुल कटिहार को गिरफ्तार का जेल भेजा गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें- 64 की उम्र में 25 जैसा फील... इजराइल की तकनीक; जवानी लौटाने वाली मशीन के नाम पर 500 को ठगा; पार्टनर भी झांसे में आई

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें