Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यूपी में विधानसभा उपचुनाव से पहले अंदरुनी विवादों को खत्म करने कवायद, 25 जुलाई को होनी है BJP की बैठक

UP Assembly Bypoll उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। भारतीय जनता पार्टी इन सीटों को जीतने के लिए जोर आजमाइश कर रही है। सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के लिए पार्टी ने रणनीति तैयार की है लेकिन पहले वह विवादों को खत्म कर लेना चाहती है। इसके चलते ही पुलिस आयुक्त के साथ भी बैठक कराई जा चुकी है।

By rajeev saxena Edited By: Abhishek Pandey Updated: Mon, 22 Jul 2024 02:20 PM (IST)
Hero Image
प्रभारी की बैठक से पहले विवादों को खत्म करने की कवायद

जागरण संवाददाता, कानपुर। सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र को हर हाल में जीतने के प्रयास में जुटी भाजपा प्रभारी सुरेश खन्ना की अगली बैठक से पहले विवादों को खत्म कर लेना चाहती है। इसके चलते ही मंडल अध्यक्षों की पुलिस आयुक्त के साथ बैठक भी कराई जा चुकी है, जो इसी अभियान का एक हिस्सा थी।

प्रभारी सुरेश खन्ना की अगली बैठक 25 जुलाई को होनी है। लोकसभा चुनाव के बाद से निचले स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार उपेक्षा का आरोप लगाते रहे हैं। इसमें पुलिस और प्रशासन को लेकर सबसे ज्यादा शिकायतें थीं।

सीसामऊ विधानसभा सीट पर होना है उपचुनाव

सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र का उप चुनाव होना है। इसलिए पिछले दिनों मतदाता सम्मान समारोह में प्रभारी बनाए गए सुरेश खन्ना भी शामिल हुए थे। इसमें संख्या काफी कम रही थी, जिसको लेकर कई तरह की चर्चा भी चलती रही। इसे देखते हुए पार्टी निचले स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शांत करने के प्रयास में जुटी है। पार्टी पदाधिकारी प्रयास कर रहे हैं कि अब कोई विवादित मामला उनके सामने न आए।

इसे भी पढ़ें: यूपी में विधानसभा उपचुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर, कांग्रेस में शुरू हुआ मंथन का दौर

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस में खुलकर सामने आई अंतर्कलह, पूर्व विधायक को लेकर दो गुट आपस में भिड़े