Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ट्रेनों पर पड़ने लगा कोहरे का असर, दो घंटे देरी से आई श्रमशक्ति

ट्रेनों के संचालन पर कोहरे का असर पड़ने लगा है। गुरुवार को कई ट्रेनें समय से देरी से आई।

By JagranEdited By: Updated: Fri, 01 Jan 2021 01:55 AM (IST)
Hero Image
ट्रेनों पर पड़ने लगा कोहरे का असर, दो घंटे देरी से आई श्रमशक्ति

जागरण संवाददाता, कानपुर : ट्रेनों के संचालन पर कोहरे का असर पड़ने लगा है। गुरुवार को कोहरे की वजह से श्रमशक्ति समेत दो दर्जन ट्रेनें सेंट्रल स्टेशन पर देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।

गुरुवार को श्रमशक्ति एक्सप्रेस सुबह 6:15 की बजाय तकरीबन दो घंटे देरी से आठ बजे आई। राप्ती सागर एक्सप्रेस सुबह आठ बजे की बजाय 9:45 बजे सेंट्रल स्टेशन पर पहुंची। इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 10:25 बजे की बजाय सुबह 11:30 बजे आई। इसके अलावा भी तकरीबन दो दर्जन ट्रेनें ऐसी रहीं जो एक से तीन घंटे तक देरी से चलीं।

यात्रियों ने लिया रिफंड

ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते तकरीबन ढाई सौ यात्रियों ने टिकट वापस कर रिफंड लिया।

----------------

चार जनवरी से चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस

कानपुर : लखनऊ के दैनिक यात्रियों की समस्या को देखते हुए रेलवे ने इंटरसिटी एक्सप्रेस को चलाने की अनुमति दे दी है। आगरा फोर्ट से लखनऊ के बीच यह ट्रेन चार जनवरी से 31 जनवरी तक शनिवार और रविवार छोड़कर शेष सभी दिन चलेगी। ट्रेन संख्या 02180 इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेन आगरा फोर्ट से सुबह 6:31 पर चलकर वाया टूंडला, इटावा, झींझक, रूरा, पनकी धाम होते हुए सुबह 10:45 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना होगी। लखनऊ से ट्रेन संख्या 02179 दोपहर 3:55 बजे चलकर शाम 5:20 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। यहां से निर्धारित रूट पर होते हुए रात 9:49 बजे आगरा फोर्ट पहुंचेगी। ------------- अनवरगंज स्टेशन को बनाएंगे टर्मिनल

कानपुर : सेंट्रल स्टेशन के निवर्तमान अधीक्षक आरएनपी त्रिवेदी ने अनवरगंज स्टेशन का चार्ज संभाल लिया है। गुरुवार को सेंट्रल स्टेशन पर उनकी विदाई समारोह के दौरान डिवीजनल ऑपरेशन मैनेजर एसके गौतम ने उन्हें अनवरगंज स्टेशन को टर्मिनल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने बताया कि कानपुर सेंट्रल स्टेशन से जो ट्रेनें चलती हैं, उन्हें भविष्य में अनवरगंज रेलवे स्टेशन तक बढ़ाया जाएगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें