Move to Jagran APP

साबरमती की तर्ज पर कानपुर में बनेगा गंगा रिवर फ्रंट, विकसित होगा पर्यटक और पिकनिक स्पॉट

गंगा बैराज क अटल घाट से सिद्धनाथ घाट जाजमऊ तक 12 किमी क्षेत्र में रिवर फ्रंट विकसित करने की योजना है। इससे पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ पिकनिकट स्पॉट भी बनाया जाएगा। इससे शहर में बैराज पर सैर करने वालों की संख्या में इजाफा होगा।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Updated: Sun, 14 Mar 2021 08:37 AM (IST)
Hero Image
कानपुर में गंगा बैराज को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने की तैयारी।
कानपुर, जेएनएन। साबरमती या गोमती की तर्ज पर शहर में गंगा किनारे अटल घाट से सिद्धनाथ घाट तक रिवर फ्रंट डेवलपमेंट होगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 12 किलोमीटर का यह क्षेत्र पर्यटक और पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे गंगा बैराज व उसके आसपास सैर करने वालों की संख्या बढ़ेगी और शहर में मनोरंजन का एक केंद्र भी विकसित होगा।

गंगा को निर्मल-अविरल करने के साथ ही घाट और किनारों को विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। इसे लेकर नए सिरे से गंगा रिवर फ्रंट डेवलपमेंट का खाका तैयार करने में अफसर जुट गए हैं। नमामि गंगे के तहत 17 करोड़ रुपये में बैराज पर अटल घाट का निर्माण हो चुका है। अब अटल घाट से सिद्धनाथ घाट जाजमऊ तक गंगा के किनारे को स्वच्छ, पर्यावरण और पिकनिक स्पॉट विकसित किया जाना है। मंडलायुक्त डॉ राजशेखर नेे बताया कि गंगा रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के लिए केडीए को नोडल एजेंसी बनाया जाएगा। ङ्क्षसचाई विभाग या पर्यटन विभाग से प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा।

यह रहेगी खास बात

  • अटल घाट बैराज से सिद्धनाथ जाजमऊ तक 12 किलोमीटर तक गंगा के किनारे बनेगा पाथवे
  • घाटों का होगा सुन्दरीकरण, नए घाट भी बनेंगे
  • गंगा किनारे खाली पड़ी जमीन को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • गंगा के किनारे लाइटिंग, एम्पीथियेटर, बैठने की जगह, पब्लिक एमेनिटीज, व्हीकल पार्किग, गंगा किनारे तक पहुंचने के रास्ते आदि बनेंगे।
  • बच्चों के लिए पार्क बनेंगे। इसमें झूले लगाए जाएंगे। जगह-जगह फव्वारे बनेंगे।
  • साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा।
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।