Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कानपुर के लोगों के लिए खुशखबरी, दिल्ली के लिए अक्टूबर से मिल सकती है सुबह की उड़ान

कानपुर के लोगों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली के लिए अक्टूबर से सुबह से उड़ान की सुविधा मिल सकती है। एयरपोर्ट निदेशक संजय कुमार ने बताया कि विमानन कंपनी ने अभी पांच दिन आपरेशनल रीजन बताते हुए दिल्ली की उड़ान का समय दोपहर के बजाय सुबह का किया है। अगर कंपनी चाहेगी तो उड़ान का समय हमेशा के लिए सुबह का किया जा सकता है।

By Ashutosh Mishra Edited By: Abhishek Pandey Updated: Wed, 21 Aug 2024 12:48 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली के लिए सुबह की उड़ान की तैयारी

जागरण संवाददाता, कानपुर। दिल्ली के लिए सुबह की उड़ान की तैयारी चल रही है। सर्दी के शेड्यूल में अक्टूबर से शहरियों को यह सुविधा मिल सकती है। विमानन कंपनी ने इसका शेड्यूल प्रस्तावित किया है। नई उड़ान में किसी तरह की अड़चन आने पर वर्तमान में दोपहर में चल रही उड़ान का समय बदल कर सुबह किया जा सकता है। अभी यहां से दोपहर में दिल्ली की उड़ान है। लोग लंबे समय से सुबह की उड़ान की मांग कर रहे हैं।

इंडिगो ने सुबह की दिल्ली की उड़ान का शेड्यूल प्रस्तावित किया है। अभी सिर्फ पांच दिन के लिए इंडिगो ने दोपहर की उड़ान का समय बदलकर सुबह किया है। माना जा रहा है कि विमानन कंपनी सुबह की उड़ान चालू करने पर लोड का आकलन कर रही है।

सांसद रमेश अवस्थी ने दिल्ली के लिए सुबह की उड़ान की मांग उठाई थी। उनका कहना है कि सुबह की उड़ान शुरू कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उनकी हैदराबाद की उड़ान की मांग पर अमल होने जा रहा है। एयरपोर्ट निदेशक संजय कुमार ने बताया कि विमानन कंपनी ने अभी पांच दिन आपरेशनल रीजन बताते हुए दिल्ली की उड़ान का समय दोपहर के बजाय सुबह का किया है। अगर कंपनी चाहेगी तो उड़ान का समय हमेशा के लिए सुबह का किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: कन्नौज दुष्कर्म पीड़िता की बुआ गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश कर सकती है पुलिस; अहम सबूत बरामद

इसे भी पढ़ें: PDDU रेलवे ट्रैक पर तैनात RPF के दो जवानों की नृशंस हत्या, शरीर पर चोट के निशान; नग्न अवस्था में मिला शव

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर