Move to Jagran APP

Heavy Rain Effect: वर्षा के बीच कोठी और दीवार ढहने से पांच की मौत व 13 घायल, फतेहपुर समेत कई जगहों पर हादसे

Heavy Rain Effect कई दिनों से हो रही वर्षा हो रही है। फतेहपुर में वर्षा से कच्ची कोठरी की छत गिरने से युवक की मौत हो गई है। कानपुर देहात में कच्ची दीवार गिरने से युवती की मौत हो गई है। कन्नौज उन्नाव और बांदा में भी हादसे हुए है।

By Nitesh MishraEdited By: Updated: Mon, 10 Oct 2022 07:28 PM (IST)
Heavy Rain Effect: वर्षा के बीच कोठी और दीवार ढहने से पांच की मौत व 13 घायल, फतेहपुर समेत कई जगहों पर हादसे
Heavy Rain Effect कानपुर देहात, फतेहपुर, बांदा, उन्नाव और कन्नौज में हुए हादसे।

कानपुर टीम, जागरण संवाददाता। Heavy Rain Effect लगातार कई दिनों से वर्षा हो रही है। वर्षा के दौरान बिजली और घरों के गिरने से लोगों की मौत भी हो रही है। सोमवार को भी ऐसे ही कानपुर देहात, उन्नाव, फतेहपुर, बांदा और कन्नौज में हादसे हुए है। इसमें पांच की मौत हो गई है। जबकि 13 लोग घायल हो गए है। इसमें लोगों की गृहस्थी भी दब गई है।  

फतेहपुर में कोठी ढहने से एक की मौत, तीन घायल

लगातार हो रही वर्षा से जन-जीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। रविवार की रात मदोकीपुर में कच्ची कोठरी की छत गिरने से परिवार के चार लोग दब गए। मलबे में दबे युवक की मौत हो गई, जबकि मां, भाई के अलावा विवाहित बहन को चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज ले जाया गया। कल्यानपुर थाने के नासिरगंज मजरे मदोकीपुर में श्रीदेवी पत्नी स्व. भूरा अपने बेटे हरी बाबू व विवाहित पुत्री छोटी के साथ चारपाई में कोठरी की दीवार के सहारे रखे छप्पर के नीचे सोई थी और छोटा बेटा हरी शंकर कोठरी के अंदर तखत पर सोया था। रविवार की देर रात बारिश के दौरान कोठरी छप्पर सहित ढह गई। इससे चारों मलबे के नीचे दब गए है।

कानपुर देहात में कच्ची दीवार गिरने से दो की मौत

जिले में वर्षा से दो की जान चली गई। शिवली में झमाझम वर्षा के दौरान बिजली गिरने से किसान के कच्चे मकान की दीवार गिर गई। इससे मलबे में दबकर युवती की मौत हो गई जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई।वहीं मलासा क्षेत्र में कच्चा कमरा गिरने से दबकर किसान की मौत हो गई। वहीं क्षेत्र के हथिका गांव में कच्ची कोठरी गिरने से किशोरी व उसकी चाची दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

कन्नौज में वर्षा में कच्चा मकान ढहा, गृहस्थी दबी 

लगातार हो रही वर्षा के दौरान गांव सराय गूजरमल में किसान का कच्चा मकान ढह गया। मकान गिरने से ग्रामीण एकत्रित हो गए। किसी के अंदर दबे न होने की जानकारी पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि गृहस्थी दबने से किसान बेहद मायूस था।

बांदा में बिजली गिरने से एक की मौत, शिनाख्त का प्रयास

वर्षा के बीच तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिर गई। बांदा मुख्य मार्ग पर रिसौरा गांव पेट्रोल पंप एक राहगीर चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से शाम करीब छह बजे नरैनी सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक डा. लवलेश ने मृत घोषित कर दिया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

उन्नाव में भारी वर्षा के बीच दीवार गिरने से वृद्धा की मौत, सात किशोर घायल

वर्षा के दौरान जनपद के विभिन्न तहसील क्षेत्रों में घर व दीवार गिरने की घटनाएं हुई। इसमें सोहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव हसनापुर में कच्चा मकान के साथ ही पड़ोसी की दीवार गिर गई। जिससे एक वृद्धा की मौत हो गई। जबकि पुरवा के गांव रघुनाथपुर में कच्ची दीवार गिर गई। इससे उसी दीवार पर रखे छप्पर के नीचे बैठ कर मोबाइल गेम खेल रहे सात बच्चे दब गये। ग्रामीण की मदद से परिजनों ने दबे हुए बच्चों को बाहर निकाला कर सीएचसी पहुंचा। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डीएम व एसपी ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल चाल लिया।