Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कानपुर के पनकी औद्योगिक क्षेत्र का पर्यावरण ठीक करने की तैयारी,तीन पार्कों को गोद लेगा आइआइए

कानपुर के पनकी औद्योगिक क्षेत्र के पर्यावरण को ठीक कर इस क्षेत्र के प्रदूषण को दूर करने के लिये इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आइआइए) क्षेत्र के तीन पार्कों को गोद लेगी. इन पार्क में विभिन्न तरह के पौधे लगवाने के साथ ही बैठने की भी व्यवस्था की जाएगी।

By Sarash BajpaiEdited By: Updated: Fri, 05 Feb 2021 03:36 PM (IST)
Hero Image
पनकी के तीन पार्कोँ को गोद लेगा आइआइए।

कानपुर, जेएनएन। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन  पनकी औद्योगिक क्षेत्र के साइट पांच के तीन औद्योगिक क्षेत्रों को गोद लेकर उसका विकास करेगी। एसोसिएशन और उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय प्रबंधक के बीच करार हुआ। जल्द ही संगठन पार्क की बाउंड्री बनवाएगा और विभिन्न तरह के पौधे लगाएगा। लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी।

पनकी औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने की थी। यहां के साइट पांच को छोड़ शेष औद्योगिक क्षेत्र नगर निगम को हस्तांतरित किया जा चुका है। इन क्षेत्रों में नगर निगम विकास कार्य करता है। कूड़े का उठान भी किया जाता है। साइट पांच में हाउस टैक्स वसूलने के बाद भी नगर निगम वहां विकास कार्य नहीं करता है। इससे वहां सड़क, नाला आदि की समस्या से उद्यमी जूझ रहे हैं। यहां के कुछ पार्कों को औद्योगिक संगठन पीआइए ने गोद ले रखा है। अब तीन पार्कों को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन गोद लेगी।

एसोसिएशन के कानपुर चैप्टर अध्यक्ष जय हेमराजरानी और मंडलाध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर महेश्वरी के समक्ष पार्क को गोद लेने के लिए एमओयू साइन किया। एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील वैश्य ने बताया कि पार्क में लोगों के बैठने, पेयजल, पार्क की चाहरदीवारी, पौधरोपण का कार्य किया जाएगा। एसोसिएशन शहर में भी सड़कों के किनारे पौधरोपण का कार्य कर रहा है। प्रदूषण से पर्यावरण को मुक्त रखने के लिए एसोसिएशन की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें कई और संगठनों को भी जोड़ेंगे। 

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर