Move to Jagran APP

UP में आगामी विस चुनाव के लिए राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने झाेंकी ताकत, सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के तत्वावधान में सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत लगातार लोगों को संगठन से जोड़ा जा रहा है। इसमें अधिकतर मजदूर वर्ग से जुड़े हैं। मंगलवार को ऐसे 110 लोगों को पदाधिकारियों ने संगठन से जोड़ा।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Wed, 02 Jun 2021 04:34 PM (IST)Updated: Wed, 02 Jun 2021 04:34 PM (IST)
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। सत्ता के नजदीक पहुंचना है तो संगठन का कुनबा बड़ा करना जरूरी होता है। ऐसा ही कुछ अब राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने शुरू किया है। खुद को कांग्रेस का आनुषंगिक संगठन बताने वाले इस संगठन के पदाधिकारी कांग्रेस की राजनीति में भी दखल रखते हैं, हालांकि कांग्रेस पार्टी औी शीर्ष नेतृत्व से निचले स्तर के नेता कोई भी सीधे तौर पर इन्हें तवज्जो नहीं देता। बहरहाल, अब पदाधिकारी कुनबा बड़ा कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ताकत जुटाने के प्रयास में जुट गए हैं। 

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के तत्वावधान में सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत लगातार लोगों को संगठन से जोड़ा जा रहा है। इसमें अधिकतर मजदूर वर्ग से जुड़े हैं। मंगलवार को ऐसे 110 लोगों को पदाधिकारियों ने संगठन से जोड़ा। इन सदस्यों को पार्टी की सदस्यता देने के साथ ही प्रमाण पत्र वितरित किए गए। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया ने बताया कि सभी सदस्यों को मजदूर व असहाय व्यक्तियों की मदद करने और उनकी आवाज बुलंद करने का संकल्प दिलाया गया। इसके साथ ही सभी ने बेरोजगारों को रोजगार दिलाने और संगठन को मजबूत बनाने का भी संकल्प लिया। विजय ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठन कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चला रहा है। संगठन ने दस हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य तय किया है। सदस्यता अभियान में निर्भय शंकर सिंह, श्याम किशोर पाठक, रहमत बंटी, लाला नफीस मंसूरी, राम नारायण यादव, विवेक पांडे, विकास यादव, विकास गुप्ता, विशाल शर्मा, पूजा यादव, कुमारी महिमा सिंह उपस्थित रहीं।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.