Move to Jagran APP

कानपुर देहात के बेहटा गांव में धूमधाम से निकली जगन्नाथ जी की रथयात्रा, भव्य झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

Jagannath Rathyatra आषाढ़ के द्वितीय शुक्ल पक्ष को हर साल बेहटा में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाती है। बेहटा गांव का जगन्नाथ मंदिर अपने अद़्भुत रहस्य के लिए प्रसिद्ध है। मंदिर के गुंबद में जड़े पत्थरों से मानसून आने के 10 दिन पहले ही बूंदे टपकने लगती हैं।

By Shaswat GuptaEdited By: Updated: Mon, 12 Jul 2021 07:39 PM (IST)
Hero Image
भीतरगांव के बेहटा में निकलती भगवान जगन्नाथजी की रथयात्रा।
कानपुर, जेएनएन। Jagannath Rathyatra भीतरगांव ब्लाक के बेहटा गांव में सोमवार को भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा धूमधाम से निकली। रथयात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। सुबह करीब 12 बजे जगन्नाथ मंदिर परिसर से शुरू हुई रथयात्रा देर शाम सात बजे तक चलती रही। सैकड़ों श्रद्धालु प्रभु की रथयात्रा में शामिल हुए। 

 आषाढ़ के द्वितीय शुक्ल पक्ष को हर साल बेहटा में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाती है। पिछले वर्ष कोरोना के चलते रथयात्रा नहीं हो पाई थी। इस साल प्रशासन ने रथयात्रा की अनुमति दी थी। साथ ही एक हजार लोगों के शामिल होने की अनुमति भी प्रदान की थी। पिछले एक हफ्ते से रथयात्रा की तैयारियां चल रही थीं। सोमवार सुबह मंदिर परिसर में पहले हवन-पूजन हुआ। भगवान जगन्नाथ जी को आम, जामुन, दाल और गुड़ का भोग लगाया गया। इसके बाद भगवान जगन्नाथ को रथ में विराजमान करते यात्रा शुरू हुई। श्रद्धालु रथ को खींचते हुए गांव में घर-घर गए। यात्रा में शामिल शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण की झाकियों ने मन मोहा। 

दोपहर 12 बजे से शुरू हुई रथयात्रा देर शाम तक चलती रही। गांव में यात्रा घूमने के बाद रथ को जगन्नाथ मंदिर के चारों ओर घुमाया गया और फिर उन्हें पुन: स्थापित किया गया। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए साढ़ थाने का पूरा फोर्स मौजूद रहा। 

इसलिए प्रसिद्ध है यह मंदिर: बेहटा गांव का जगन्नाथ मंदिर अपने अद़्भुत   रहस्य के लिए प्रसिद्ध है। मंदिर के गुंबद में जड़े पत्थरों से मानसून आने के 10 दिन पहले ही बूंदे टपकने लगती हैं। यह रहस्य अभी तक नहीं सुलझ सका है कि ये बूंदें कहां से आ जाती हैं। देश-विदेश के कई शोधकर्ता और विज्ञानी इस पर रिसर्च भी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इसका रहस्य नहीं खोल सके हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।