Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kanpur: पति पर लगाया बंदूक के बल पर शारीरिक शोषण और तेजाब डालने का आरोप

Kanpur विवाहिता ने अपने पति पर बंदूक के बल पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। साथ ही विरोध करने पर मारपीट करने और तेजाब डालने की धमकी देकर घर से निकालने का आरोप लगाया। घटना के बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत चकेरी पुलिस से की।

By akash shakyaEdited By: MOHAMMAD AQIB KHANUpdated: Fri, 23 Dec 2022 09:25 PM (IST)
Hero Image
Kanpur: पति पर लगाया बंदूक के बल पर शारीरिक शोषण और तेजाब डालने का आरोप : जागरण

कानपुर, जागरण संवाददाता: चकेरी में एक विवाहिता ने अपने पति पर बंदूक के बल पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। साथ ही विरोध करने पर मारपीट करने और तेजाब डालने की धमकी देकर घर से निकालने का आरोप लगाया। घटना के बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत चकेरी पुलिस से की।

चकेरी निवासी विवाहिता की तहरीर के अनुसार उसके पति बंदूक बल पर जबदस्ती उसका शारीरिक शोषण करते है। विरोध करने पर मारपीट करते है। कई बार तो गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।

इतना ही ससुरालीजनों ने उनके जेवरात हड़प कर बच्चे के साथ घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद वह अपने मायके में रह रही है। अब उनका पति उनको मायके वाले समेत जान से मारने की धमकी देता है।

तेजाब डालकर जिदंगी बर्बाद करने की धमकी

इस बीच एक दिन आरोपित पति ने रास्ते में रोककर तेजाब डालकर जिदंगी बर्बाद करने की धमकी दी। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत चकेरी पुलिस से की। थाना प्रभारी अंजन कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।