Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कानपुर महापौर का बड़ा फैसला, एक लाख रुपये से ऊपर के विकास कार्यों के लिए अब E-Tendering अनिवार्य

कानपुर में नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में महापौर ने बड़ा निर्णय लिया है। शहर में अभी तक दस लाख रुपये तक के कामों के लिए मैन्युअल टेंडर से कराया जाता था। लेकिन अब एक लाख रुपये से ज़्यादा के विकास कार्यों के लिए ई-टेंडरिंग अनिवार्य होगी। इस फैसले से भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और पारदर्शिता आएगी। साथ ही मोतीझील से किराया लिये जाने का प्रस्ताव निरस्त कर दिया।

By Jagran News Edited By: Riya Pandey Updated: Fri, 06 Sep 2024 02:42 PM (IST)
Hero Image
नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में महापौर ने दिए कई आदेश

जागरण संवाददाता, कानपुर। नगर निगम कार्यकारिणी में महापौर प्रमिला पांडेय ने आदेश दिये एक लाख रुपये से ऊपर होने वाले विकास कार्यो को ई-टेंडरिंग से कराये जायेंगे।

इसके अलावा रिंग रोड में नगर निगम की चकेरी और कुलगांव में आने वाली जमीन के बाबत महापौर ने आदेश दिये कि डीएम सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा लिया जाये इसकी जांच कराकर अगली कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्तुत किया जाये। साथ ही स्मार्ट सिटी मुख्यालय, मोतीझील से किराया लिये जाने का प्रस्ताव निरस्त कर दिया। 

अवस्थापना से लाइटें खरीदे जाने का प्रस्ताव

नगर निगम कार्यकारिणी सुबह 11ः45 बजे शुरू हुई। सबसे पहले उपसभापति का चयन किया गया। कार्यकारिणी में 12 सदस्य है, जिसमें 10 सदस्य भाजपा के और दो सपा के सदस्य हैं। कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से भाजपा पार्षद यशपाल सिंह को उपसभापति चुना गया। इसके बाद पार्षदों ने बंद लाइटें और टूटी सड़कों का मामला उठाया, अफसरों ने अवस्थापना से लाइटें खरीदे जाने का प्रस्ताव रखा।

अब तक मैन्युअल टेंडर से होते थे दस लाख तक के काम

महापौर ने कहा कि नगर निगम निधि से लाइटें खरीदी जाये और इसका प्रस्ताव तैयार करके जल्द प्रस्तुत करें। अब कोई भी विकास कार्यो के एक लाख से ऊपर के कामो की ई-टेंडरिंग कराई जायेगी। अभी तक दस लाख तक के कामों को मैन्युअल टेंडर से कराया जाता है। इससे अफसर और पार्षद अपने मनचाहें ठेकेदार को टेंडर दिला देते थे, अब ये नहीं हो पायेगा।

कन्वेंशन सेंटर चुन्नीगंज के कार्यो की जांच और रख-रखाव व संचालन के लिये अफसरों की कमेटी बनाये जाने के निर्देश दिये। पद्मश्री गिरिराज किशोर के नाम पर सूटरगंज की सड़क, स्वर्गीय सुनील ब्रम्हचारी के नाम पर बर्रा गांव मोड़ से गुलाब गार्डेन तक पूर्व पार्षद अनूप शुक्ला के नाम बसन्त विहार नौबस्ता स्थित पार्क, साई टेऊॅराम के नाम पर कोका कोला चौराहा का नामकरण हुआ।

यह भी पढ़ें- GST नोटिस पाने वाले कारोबारी ध्यान दें, इस स्कीम के जरिए बचा सकते हैं ब्याज व जुर्माना; पढ़ें पूरा प्रोसेस 

यह भी फैसले हुए 

  • जलकल मुख्यालय बेनाझाबर में नई लिफ्ट लगाई जायेगी। 
  • हाट मिक्स प्लांट के रजिस्ट्रेशन की होगी जांच ।
  • काकोरी कांड से जुड़े राजकुमार सिन्हा और विजय सिन्हा के नाम नजीराबाद सड़क का नामकरण किया जायेगा।

यह भी पढ़ें- Kanpur News: कानपुर में बड़ा हादसा, पुल से रेलवे ट्रैक पर गिरा ट्रक; ट्रेनों का संचालन पूरी तरह ठप