Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कानपुर मेट्रो : यूवी लैम्प से रोजाना मेट्रो का सैनिटाइजेशन, स्टेशन पर यात्रियां को बांटे जा रहे मास्क

कानपुर मेट्रो के डिपो में हर ट्रेन के कोच में आधा-आधा घंटे यूवी लैम्प को सैनिटाइज करने के लिए लगाया जाता है। एक कोच में दोनों तरफ यूवी लैम्प लगाए जाते हैं। कोविड से बचाव के लिए स्टेशन पर मास्क बांटे जा रहे हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Updated: Tue, 04 Jan 2022 10:57 AM (IST)
Hero Image
कानपुर मेट्रो में कोविड से बचाव के उपाय किए जा रहे हैं।

कानपुर, जागरण संवाददाता। कोरोना के मामले रोज ही बढ़ते जा रहे हैं और कानपुर में मेट्रो को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। इसलिए यहां भीड़ भी खूब हो रही है। इसलिए यात्रियों की सुरक्षा के लिए रोज सुबह अल्ट्रावायलेट (यूवी )लैम्प से पूरी ट्रेन को सैनिटाइज किया जा रहा है। सोमवार को मेट्रो में यात्रा करने वालों की संख्या कम हुई और 21 हजार के करीब लोगों ने मेट्रो ट्रेन का उपयोग किया।

मेट्रो में यात्रियों की संख्या उसके चालू होने के बाद से बहुत ज्यादा रही है। सोमवार को भी 21 हजार यात्रियों ने मेट्रो का इस्तेमाल किया। दूसरी ओर शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है मगर उत्तर प्रदेश रेल मेट्रो कारपोरेशन ने ट्रेन शुरू होने के पहले दिन से ही यूवी लैम्प से ट्रेन को सैनिटाइज करना शुरू कर दिया है। सबसे पहले मेट्रो ने जब प्रधानमंत्री ट्रेन में बैठे थे तो उससे पहले एसपीजी के अधिकारियों ने यूवी लैम्प का प्रयोग कैसे होता है यह देखा था। उसके बाद से रोज सुबह डिपो में सभी ट्रेनों को सैनिटाइज किया जाता है। आधे-आधे घंटे में सभी ट्रेनों को सैनिटाइज कर दिया जाता है।

-मेट्रो प्रबंधन रोज ही स्टेशनों पर करीब तीन हजार मास्क बांट रहा है, इसके अलावा चारों ट्रेनों को यूवी लैम्प से सैनिटाइज किया जा रहा है। यात्रियों को भी चाहिए कि वे मास्क का नियमति उपयोग करें। -पंचानन मिश्रा, उप महाप्रबंधक, जनसंपर्क।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर