Move to Jagran APP

Kanpur: चाचा नेहरू अस्पताल में शापिंग कांप्लेक्स बनाने का प्रस्ताव, कई बिंदुओं पर कल बुलाया गया नगर निगम सदन

कानपुर नगर निगम का सदन 30 जुलाई को लगाया जाएगा। जिसमें नगर निगम व जलकल का बजट रखा जाएगा। इसके साथ कई और प्रस्ताव भी सदन में रखे जाएंगे। हालांकि अभी पुराने सदन में पास हुए कई प्रस्ताव पर काम तक नहीं शुरू हुआ है।

By Abhishek VermaEdited By: Published: Fri, 29 Jul 2022 01:28 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jul 2022 01:28 PM (IST)
कानपुर नगर निगम का सदन 30 जुलाई को लगाया जाएगा।

कानपुर, जागरण संवाददाता। नगर निगम और जलकल के चालू वित्तीय वर्ष के बजट को लेकर 30 जुलाई को सदन की बैठक आमंत्रित की गई है। बैठक में चाचा नेहरू अस्पताल कोपरगंज में खाली पड़ी जमीन पर शापिंग कांप्लेक्स के निर्माण के प्रस्ताव के साथ ही दुकानों के आवंटन के लिए महापौर और नगर आयुक्त को सभी निर्णय के लिए अधिकृत किए जाने का प्रस्ताव रखा जा रहा है। इसके अलाव 26 और प्रस्ताव रखे जाएंगे। हालांकि, नगर निगम सदन में घंटाघर, स्वरूप नगर में महिला मार्केट के निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ था। घंटाघर व स्वरूप नगर से कब्जे हटा दिए गए, लेकिन आज तक निर्माण नहीं शुरू हो पाया है।

कूड़ा जलाने और गंदगी फेंकने वालों पर कार्रवाई के लिए टास्क फोर्स  

कूड़ा जलाने और गंदगी फेंकने वालों का क्षेत्रीय लोग विरोध करते हैं। इसको देखते हुए सदन में प्रस्ताव रखा जा रहा है कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया जाए।

गेस्ट हाउस, बरातशाला, होटल के पानी की भी होगी जांच

गेस्ट हाउस, बरातशाला, होटल, सामुदायिक भवन, फैक्ट्री, रेस्टोरेंट, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी व अन्य व्यावसायिक भवनों में अभी नगर निगम के पास पीने के पानी की जांच का अधिकार नहीं है। इसको लेकर नगर निगम शुद्ध पेयजल संरक्षण और संभरण नियमावली 2022, उपविधि 2022 तैयार की गई है। इसके तहत इन भवनों में पीने के पानी की जांच की जाएगी। इसको लेकर जनता से आपत्ति व सुझाव मांगे जाएंगे। निस्तारण के बाद इसे लागू कराया जाएगा।

13.75 अरब रुपये के बजट में 75 करोड़ विकास कार्य के लिए

नगर निगम के चालू वित्तीय वर्ष के 13.75 अरब रुपये के बजट में 75 करोड़ रुपये विकास कार्य के लिए रखे गए हैं। इसके अलावा जलकल का 2 अरब 68 करोड़ 51 लाख रुपये का बजट सदन की बैठक में रखा जाएगा।

यह भी प्रस्ताव

- कारगिल पार्क में दोनों झीलों में पैडल नावों का संचालन का प्रस्ताव

- स्वर्गीय रतनलाल शर्मा क्रीडा स्टेडियम किदवईनगर को पांच साल के लिए अनुबंध का प्रस्ताव

- गंगा घाटों पर आरती के लिए अनुमति और आरती की सामग्री रखने के लिए स्थान उपलब्ध कराने का प्रस्ताव


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.