Move to Jagran APP

Kanpur News: ड्यूटी कटवाने के नाम पर वसूली रिश्वत, विजिलेंस ने लिपिक को दबोचा

कानपुर में विजिलेंस टीम ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कनिष्ठ लिपिक विवेक पांडेय को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। वह दिव्यांग सहायक अध्यापिका से ड्यूटी कटवाने के लिए 5000 रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया गया कि रिश्वत विरोधी हेल्पलाइन नंबर 9454401866 पर शिकायत दर्ज की जा सकती है।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Thu, 24 Oct 2024 11:51 PM (IST)
Hero Image
विजिलेंस ने आरोपी विवेक पाण्डेय को पकड़ा। पुलिस
जागरण संवाददाता, कानपुर। दिव्यांग सहायक अध्यापिका से ड्यूटी कटवाने के नाम पर पांच हजार रुपया वसूलना खंड शिक्षा अधिकारी, चौबेपुर में नियुक्त कनिष्ठ लिपिक को भारी पड़ा। सहायक अध्यापिका की शिकायत पर गुरुवार की दोपहर बाद विजिलेंस की टीम ने कनिष्ठ लिपिक को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

यह है पूरा मामला

नवशीलधाम फेज-2 निवासी अंकिता पांडेय प्राथमिक विद्यालय हृदयपुर चौबेपुर में सहायक अध्यापिका हैं। उनकी ड्यूटी बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 399 में बीएलओ के रूप में लगाई गई है। वह दिव्यांग हैं और उनका नौ माह का छोटा बच्चा है, इसलिए वह ड्यूटी कटवाना चाहती थीं। 

अपनी समस्या के बाबत उन्होंने एक प्रार्थना पत्र 19 अक्टूबर 2024 को खंड शिक्षा अधिकारी, चौबेपुर को दी थी। आरोप है कि ड्यूटी से नाम हटवाने के लिए कनिष्ठ लिपिक विवेक पांडेय ने उनसे पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी। 

गुरुवार को विजिलेंस की ट्रैप टीम ने नवशीलधाम चौकी के बगल में स्थित हनुमान मंदिर के सामने विवेक को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

सरकारी कर्मी रिश्वत मांग तो यहां करें शिकायत

सतर्कता अधिष्ठान द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा ही है। यदि कोई लोक सेवक (राजपत्रित/अराजपत्रित) द्वारा सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग की जा रही हो तो रिश्वत विरोधी हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 9454401866 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

दिव्यांग की हत्या में पुलिस के हाथ खाली

बिठूर। बिठूर थाना क्षेत्र के कुकरादेव गांव निवासी दिव्यांग राजेश कश्यप की मंगलवार रात गांव के पास आम के बगीचे में हत्या कर दी गई थी। मामले में बिठूर पुलिस ने गुरुवार को भी संदिग्धों से पूछताछ की हुई और मंधना स्थित बैंक आफ इंडिया और मंधना चौराहे से कुकरादेव गांव तक जाने वाले सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन कुछ खास सुराग हाथ नहीं लगा। 

पुलिस ने जो सीसीटीवी कैमरे देखे हैं, उसमें हत्या वाले दिन शाम करीब पांच बजे मंधना चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज में राजेश दिखा है। उसके साथ गांव का ही एक गैरसमुदाय का युवक दिखा। पुलिस गैरसमुदाय युवक से पूछताछ कर रही है। 

पुलिस ने बुधवार को 20 लोगों से पूछताछ की थी, जबकि गुरुवार को चार लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि राजेश मंगलवार शाम करीब 8 बजे अपने घर से शराब के नशे में गालियां बकते हुए निकला था, फिर कही चला गया था। 

पुलिस इस बात की जानकारी कर रही है कि आखिर किस बात को लेकर राजेश गालियां बकते हुए घर के बाहर आया था। क्या कोई झगड़ा हुआ था।

यह भी पढ़ें: Charu Kain: कौन हैं डॉ. चारू कैन… जिन्हें सपा ने दिया उपचुनाव का टिकट, तीन हफ्ते पहले ही बनी थीं कांग्रेसी

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।