Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kanpur Weather Update: नया पश्चिमी विक्षोभ बढ़ाएगा ठंड, कोहरा और धुंध का रहेगा असर

अफगानिस्तान के पास नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है हालांकि पहला वाला चीन की ओर निकल गया है। दूसरा विक्षोभ कमजोर लग रहा लेकिन हवा की दिशा बदलने से ठंड का असर रहेगा और मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा पड़ने के आसार हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Updated: Sun, 27 Dec 2020 08:42 AM (IST)
Hero Image
कानपुर में ठंड और कोहरे का असर बढ़ने की संभावना है।

कानपुर, जेएनएन। कानपुर शहर में ठंड का असर अब बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अब कोहरा और धुंध भी असर दिखाएगा। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान स्थिर रह सकता है लेकिन ठंड का असर कम नहीं होगा। रविवार की सुबह भी सैर करने लोग बाहर निकले तो पूरी तरह गर्म कपड़ों से ढके थे। रात से कड़ाके की ठंड के बीच शीत लहर ने सुबह कंपकपी छुटाई, वहीं हल्की धुंध भी बनी रही।

मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, उन्नाव, फतेहपुर, कन्नौज, इटावा, औरैया आदि शहरों में भले ही तापमान कुछ बढ़ जाए, लेकिन सर्दी का असर बरकरार रहेगा। हवा की गति परिवर्तित होगी। वातावरण में कोहरा छाएगा। इसकी वजह अफगानिस्तान के पास सक्रिय हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ है। यह रविवार की रात या फिर सोमवार की सुबह पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर बॉर्डर के नजदीक सैकड़ों फिट की ऊंचाई पर पहुंच सकता है। पहला वाला पश्चिमी विक्षोभ चीन की ओर निकल गया है।

वहीं दूसरी ओर पूर्वी बांग्लादेश और इससे सटे भागों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। अरब सागर के दक्षिण पूर्वी हिस्सों पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र कमजोर हो गया है। शनिवार की रात शुक्रवार के मुकाबले कुछ ठंडी थी। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस था, जबकि शनिवार को 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पारा ज्यादा नहीं गिरेगा, जबकि ठंड जारी रहेगी। यह विक्षोभ भी कुछ कमजोर ही लग रहा है, फिर भी हवा की दिशा बदल सकता है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें