Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kanpur Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से मार्च में बना रहेगा अधिकतम-न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव

कानपुर शहर का तापमान फिलहाल स्थिर नहीं है। कभी रात गर्म हो रही है तो कभी दिन की चटक धूप लोगों को सताने लगी है। फिलहाल मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में सुबह-शाम हल्की ठंडक और दिन में गर्मी बनी रहने के असार जताए हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Updated: Tue, 09 Mar 2021 09:53 AM (IST)
Hero Image
कानपुर में मौसम का मिजाज स्थिर नहीं है।

कानपुर, जेएनएन। कानपुर शहर में मौसम का मिजाज स्थिर नहीं है। कभी रात और दिन गर्म हो रहे हैं तो कभी सुबह-शाम नम हवाओं से ठंडक का अहसास हो रहा है। फिलहाल आधे मार्च माह तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा। मौसम विभाग ने सुबह-शाम ठंडक और दोपहर में गर्मी रहने की संभावना जताई है।

कानपुर शहर में सर्दी और गर्मी की अदला बदली अभी जारी रहेगी। हवा सामान्य से काफी तेज चलेगी। अधिकतम से ज्यादा न्यूनतम में पारा चढ़ने के आसार हैं। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुआ है, जिसकी लोकेशन लद्दाख के पास है। मौसम विभाग की मानें तो कैस्पियन सागर की ओर से आ रही उत्तर पश्चिमी हवा पर ब्रेक लग गया। इससे सर्द भरी हवा भी रुक गई है। वातावरण में नमी पहले से भी कम होने लगी है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ.एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक इस बार का पश्चिमी विक्षोभ कुछ मजबूत स्थिति का था। इसके पीछे आने वाला विक्षोभ और सशक्त है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश हुई, जिसका प्रभाव देखने को मिला। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.2, न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा 6.9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। अधिकतम आर्द्रता 66 फीसद रह गई है। 15 मार्च तक सुबह शाम ठंडक रहेगी, जबकी दोपहर में ठीक ठाक धूप निकलेगी। इस समय जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपर चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना है।पूर्वोत्तर राज्यों के ऊपर भी चक्रवाती हवा का क्षेत्र विकसित हुआ है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें