Move to Jagran APP

Kanpur Weather: बादलों की बेरुखी जारी, अभी दो दिन वर्षा की संभावना नहीं; गर्मी और उमस ने किया लोगों को बेहाल

Kanpur Weather उत्तर प्रदेश में गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल है। कानपुर में आसमान में बादल तो छाए हैं लेकिन बारिश का नामोनिशान नहीं है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अब दो से तीन दिन तक वर्षा की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार मानसून वर्षा के आसार कमजोर हैं। बारिश के लिए जिम्मेदार मानसून रेखा मध्य भारत की ओर चली गई है।

By Jagran NewsEdited By: Swati SinghUpdated: Mon, 24 Jul 2023 08:41 AM (IST)
Hero Image
बादलों की बेरुखी जारी, अभी दो दिन वर्षा की संभावना नहीं; गर्मी और उमस ने किया लोगों को बेहाल
कानपुर, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। बिन बरसात के बादल और उमस से लोगों को परेशानी हो रही है। कानपुर में भी बादलों की आंख मिचौली तो जारी है, लेकिन बारिश नहीं हुई। मानसून के बादलों की शहर से बेरुखी जारी है। रविवार को भी सुबह से शहर के आसमान पर हल्के बादल छाए रहे। इससे उमस वाली गर्मी बनी रही, लेकिन नमी का अधिकतम स्तर 75 प्रतिशत ही रहा। इससे बारिश होने की संभावना कम होती दिख रही है। सोमवार को भी मौसम ऐसा ही है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार अब दो से तीन दिन तक वर्षा की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार मानसून वर्षा के आसार कमजोर हैं। बारिश के लिए जिम्मेदार मानसून रेखा मध्य भारत की ओर चली गई है। बादलों की आवाजाही और कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

वहीं दूसरी ओर पानी छोड़े जाने की वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इसके साथ ही बाढ़ का पानी भी अब गांवों तक पहुंच गया है। गंगा कटरी के चैनपुरवा गांव के करीब तक गंगा का पानी पहुंच गया है। पांच इंच पानी और बढ़ा तो गांव खाली कराना होगा। सब्जियों की ज्यादातर फसलें डूब गई हैं। बाकी डूबने के कगार पर हैं। कई बार चेतावनी के बाद भी ग्रामीण अपने घरों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए उन्हें सचेत रहने की सलाह दी गई है।

चैनपुरवा गांव पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

गंगा कटरी में सबसे नीचे चैनपुरवा गांव बसा है। रविवार को लेखपाल ने यहां ग्रामीणों से सचेत रहने के लिए कहा। तहसीलदार रितेश सिंह ने बताया कि रविवार को गंगा में एक-डेढ़ इंच पानी बढ़ा है। गांव के करीब तक भले ही पानी पहुंच गया है, लेकिन अभी स्थिति चिंताजनक नहीं है। अगर पांच इंच और पानी बढ़ा तो चैनपुरवा के घरों में पानी पहुंच जाएगा।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।