Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Etawah Crime : लालाराम गिरोह के सदस्य रहे छेदा की मौत, चित्रकूट में साधुवेश में हुआ था गिरफ्तार

    By Abhishek AgnihotriEdited By:
    Updated: Mon, 25 Jul 2022 10:17 PM (IST)

    50 हजार के इनामी डकैत लालाराम गिराेह के सदस्य छेदा औरैया में चार लोगों के अपहरण के मामले में छेदा सिंह 24 वर्षों से वांछित था। उसे साधुवेश में चित्रकूट पुलिस ने 25 जून को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती था।

    Hero Image
    इटावा में लालाराम गिराहे के सदस्य छेदा की मौत हो गई।

    इटावा, जागरण संवाददाता। डकैत लालाराम गिरोह के सक्रिय सदस्य रहे 65 वर्षीय छेदा सिंह की बीमारी के कारण सोमवार शाम उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में मौत हो गई। वह क्षय रोग से पीड़ित था। उसे 26 जून को औरैया से जिला कारागार में दाखिल किया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    औरैया जिले के थाना अयाना के भैसोन का निवासी छेदा कई साल तक चित्रकूट में साधुवेश में छिपा रहा था। पुलिस ने उसे उसके गांव से पकड़ा था। तब से जिला अस्पताल सहित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में तीन बार भर्ती कराया जा चुका था।

    जेल अधीक्षक रामधनी ने बताया, औरैया के अयाना थानाक्षेत्र के जसवंतपुर गांव के चार लोगों के अपहरण के मामले में छेदा सिंह 24 वर्षों से वांछित था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था। वह चित्रकूट में साधुवेश में रह रहा था। पुलिस ने उसे 25 जून को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। सैफई में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।