Move to Jagran APP

UP Monsoon: आगरा से कन्नौज होते हुए कानपुर पहुंचा मानसून, अब पूरे यूपी में होगी झमाझम बारिश

आगरा से इटावा फर्रुखाबाद औरेया कन्नौज होते हुए मानसून अब कानपुर में भी पहुंच चुका है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून पूरी तरह से कानपुर मंडल में पहुंच गया है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्यौगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की दूसरी धारा राजस्थान से होते हुए एक दिन पहले आगरा पहुंची थी लेकिन शुक्रवार को इसकी गति तेज हो गई।

By akhilesh tiwari Edited By: Aysha Sheikh Published: Sat, 29 Jun 2024 12:18 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jun 2024 12:18 PM (IST)
शुक्रवार को सचान चौराहा पर हो रही वर्षा के बीच निकलते वाहन चालक। जागरण

जागरण संवाददाता, कानपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार दो रास्तों से कानपुर पहुंचा है। राजस्थान से आगरा होते हुए 24 घंटे पहले ही इसने दस्तक दे दी। झांसी-ललितपुर होते हुए दूसरे रास्ते से भी पूरे मंडल में प्रवेश कर चुका है। अभी छिटपुट बारिश हो रही है, लेकिन शनिवार से पूरे उत्तर प्रदेश में झमाझम का दौर शुरू हो जाएगा।

भीषण गर्मी से राहत के लिए मानसून का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। मानसून पूर्व वर्षा भी छिटपुट ही हुई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून पूरी तरह से कानपुर मंडल में पहुंच गया है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्यौगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की दूसरी धारा राजस्थान से होते हुए एक दिन पहले आगरा पहुंची थी लेकिन, शुक्रवार को इसकी गति तेज हो गई।

कानपुर में मानसून की दस्तक

आगरा से इटावा, फर्रुखाबाद, औरेया, कन्नौज होते हुए मानसून अब कानपुर में भी पहुंच चुका है। बांदा की ओर से आ रही मानसून धारा ने भी क्षेत्र को पूरी तरह से अपने दायरे में ले लिया है। शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून और पूरब का मानसून सिस्टम पूरे यूपी में फैल जाएगा। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में भी कम हवा का नया दबाव क्षेत्र बन गया है जो मानसून की नई लहर उत्पन्न करने वाला है। अब पूरे यूपी में मानसून वर्षा का दौर शुरू होगा। अगले सप्ताह में जोरदार वर्षा की संभावना बनी हुई है।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.