Move to Jagran APP

करवा चौथ पर घर आ रही महिला सिपाही से रेप, विरोध करने पर तोड़ा दांत; वारदात से यूपी में हड़कंप

UP News करवा चौथ के त्योहार पर घर लौट रही एक महिला सिपाही के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला ने उसके अंगुली में काट लिया तो आरोपित ने महिला के दांत तोड़ दिए। अगले दिन महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है युवक ने शराब पी रखी थी।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Mon, 21 Oct 2024 12:17 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

संवाद सहयोगी, बिधनू। सेन पश्चिम पारा कोरियां चौकी क्षेत्र पाली रोड पर शनिवार देर शाम करवा चौथ के त्योहार पर अयोध्या से छुट्टी लेकर ससुराल आ रही महिला सिपाही संग युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध पर सिपाही ने आरोपित के हाथ की अंगुली में काट लिया। जिसपर आरोपित ने घूंसा मारकर महिला के दांत तोड़ दिए। रविवार को महिला सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया।

महिला सिपाही से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

महिला सिपाही के मुताबिक, वह शनिवार शाम करीब सात बजे पैदल ससुराल आ रही थी। तभी रास्ते में सुनसान क्षेत्र व आंधेरा देख पड़ोसी धर्मेंद्र पासवान उर्फ कल्लू ने शराब के नशे में उसे पकड़ लिया। विरोध करने पर बाल पकड़कर पास के बाजरे के खेत में खींच ले गया। जहां उसने दुष्कर्म किया।

पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

विरोध पर उसने इसके हाथ की अंगुली पर काट लिया और चेहरे पर नाखून मारे। जिसपर आरोपित ने मुंह मे घूंसा मारकर एक दांत तोड़ दिया। चीखपुकार सुन ग्रामीणों को आता देख आरोपित मौके से भाग निकला। स्वजनों संग महिला सिपाही ने पहले पाली पुलिस चौकी पहुंची। जहां से उसे घटना स्थल सेन पश्चिम पारा कोरियां चौकी होने की बात बताई गई। जिसपर उसने सेन पश्चिम में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने रविवार को धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया

महिला सिपाही द्वारा बताई गई घटना के मुताबिक धर्मेंद्र के हाथ की अंगुली दांतों से कटी पाई गई। साथ ही उसके चेहरे पर नाखून से खरोंच के निशान भी मिले है। रविवार शाम आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

किशोरी से दो साल करता रहा दुष्कर्म, गिरफ्तार

एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर पड़ोसी युवक दो साल से दुष्कर्म कर रहा था। स्वजन ने बुधवार दोपहर दोनों को गांव के बाहर बगीचे में पकड़ लिया। युवक की जमकर पिटाई की। 20 वर्षीय आरोपित मोहम्मद आरिफ ने माफी मांगते हुए किशोरी के बालिग होने पर निकाह करने का भरोसा दिया।

शुक्रवार को निकाह करने से इन्कार करते हुए किशोरी और स्वजन से गाली गलौज की, जिसके बाद पीड़िता के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने रविवार को आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इसे भी पढ़ें: सहायक अभियंता के 250 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, नवंबर में जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

इसे भी पढ़ें: दिल्ली को दहलाने की साजिश से आज उठेगा पर्दा? FIR में सामने आई अहम बात; ISI एंगल पर पैनी नजर

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।