Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कानपुर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में निकाली खड़खड़ा यात्रा

यात्रा के दौरान डा. शैलेन्द्र दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पेट्रोलियम पदार्थों में मामूली बढ़ोतरी हुई थी तो भाजपा ने आसमान सिर पर उठा लिया था। आज खुद सत्ता में हैं तो बताएं लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बढ़ रहे हैं।

By Shaswat GuptaEdited By: Updated: Mon, 12 Jul 2021 02:57 PM (IST)
Hero Image
खड़खड़ा यात्रा में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कांग्रेसी।

कानपुर, जेएनएन। देश में पेट्रोलियम पदार्थों की बेतहाशा वृद्धि के विरोध में आज शहर कांग्रेस कमेटी ने खड़खड़ा यात्रा निकाली। उत्तर की ओर से डिप्टी पड़ाव चौराहा और दक्षिण कांग्रेस की ओर से शास्त्रीनगर चौक से यह यात्रा शुरू की गयी। 

उत्तर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता डिप्टी पड़ाव पर एकत्रित हुए। विधायक सुहैल अख्तर अंसारी ने खड़खड़ा की कमान संभाली और शहर अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता भी सवार हो गए। घंटाघर, मालरोड और बड़ा चौराहा होते हुए यात्रा कलेक्ट्रेट पर समाप्त हो गयी। शहर अध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया इसलिये अब और मुखर होकर आंदोलन किया जाएगा। उधर, कानपुर दक्षिण के अध्यक्ष डा. शैलेंद्र दीक्षित के नेतृत्व में युवक कांग्रेस कमेटी कानपुर दक्षिण द्वारा एक खड़खड़ा यात्रा का आयोजन किया गया। खड़खड़ा यात्रा शास्त्री चौक बर्रा से शुरू होकर सचान गेस्ट हाउस होते हुए पुलिस उपायुक्त दक्षिण के कार्यालय में समाप्त हुई। खड़खड़ा यात्रा के माध्यम से विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस, छात्र संगठन, कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ समेत समस्त वार्डों के अध्यक्ष व कांग्रेस कार्यकर्ता  शामिल हुए, महंगाई की मारी आम जनता ने भी यात्रा को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी ली।

प्रदर्शन में लगे सरकार विरोधी नारे:  यात्रा के दौरान डा. शैलेन्द्र दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पेट्रोलियम पदार्थों में मामूली बढ़ोतरी हुई थी तो भाजपा ने आसमान सिर पर उठा लिया था। आज खुद सत्ता में हैं तो बताएं लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बढ़ रहे हैं। डा. दीक्षित ने सरकार से पूछा कि टैक्स के नाम पर कब तक देश की जनता को लूटा जाएगा। यात्रा के दौरान कांग्रेसी हाथ में काले झंडे लिए थे और इसके साथ ही वे मोदी-योगी सरकार मुर्दाबाद, पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि वापस लो के स्लोगन लिखी तख्तियां हाथ में लेकर केंद्र सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी कर रहे थे। यात्रा का आयोजन पार्षद व वार्ड अध्यक्ष संजीव मिश्रा और युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने किया।

यात्रा में इन लोगों ने लिया हिस्सा: यात्रा में प्रमुख रूप से राजाराम पाल, प्रतिभा अटल पाल, विकास अवस्थी, डा.आर के जगत, विनोद सिंह, टिल्लू ठाकुर, डा.निसार अहमद सिद्दिकी, डा. संतोष त्रिपाठी, शबनम आदिल,  बृजेश तिवारी, राम सागर यादव, सौरभ पाल, आदर्श दिक्षित, बिन्नू रावत, अमित मिश्रा, राजीव वर्मा, काजल शर्मा, हरिकिशन भारती, अयोध्या नाथ मिश्रा, शिव गोपाल सिंह, रंतिदेव बाजपेयी, प्रवीन द्विवेदी, नरेंद्र पाल, अनिल परिहार, सिद्धार्थ सिंह, स्वाति वर्मा, साधना सिंह, अमित शुक्ला, शिव कुमार सोनू, राज कुमार शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, उमेश शैली बाबी, दिनेश दीक्षित, अंकित शुक्ला, हर्षित सिंह, नितिन मिश्रा, संजय मिश्रा, अमित सिंह, के के शर्मा, मोनू शर्मा, बउआ केसरवानी, राम जी श्रीवास्तव, राकेश पांडे, मुनीन्द्र दीक्षित, राजीव वर्मा, राजकुमार वर्मा, निखिल यादव, विनोद यादव, शानू मंसूरी आदि लोग उपस्थित रहे।