Move to Jagran APP

हमीरपुर में चुनावी रंजिश में प्रधान की बहन-भतीजे को दिनदहाड़े मारी गोली, नाजुक हालत में कानपुर रेफर

सोमवार दोपहर सद्दाम पुत्र सुम्मा ने ग्राम प्रधान शाहीन बानो की बहन ताहिरा बानो और उनके पुत्र आकिब जावेद पर उनके घर के बाहर तमंचे से चार फायर किए। दोनों घायल होकर गिर पड़े। गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी घरों में दुबक गए।

By Shaswat GuptaEdited By: Updated: Mon, 28 Jun 2021 08:59 PM (IST)
Hero Image
गोली लगने के बाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मां ताहिरा बानो व बेटा आकिब।
हमीरपुर, जेएनएन। परछा गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश के चलते प्रधान की बहन व उसके बेटे को दिनदहाड़े तमंचे से गोली मार दी गई। बेटे के पेट और मां के कंधे के नीचे गोली लगी। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल से कानपुर के एलएलआर अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। पुलिस घटना के पीछे रुपयों के लेनदेन का विवाद बता रही है। 

सोमवार दोपहर सद्दाम पुत्र सुम्मा ने ग्राम प्रधान शाहीन बानो की बहन ताहिरा बानो और उनके पुत्र आकिब जावेद पर उनके घर के बाहर तमंचे से चार फायर किए। दोनों घायल होकर गिर पड़े। गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी घरों में दुबक गए। सद्दाम फायर करने के बाद तमंचा लहराते हुए भाग निकला। सीओ रवि प्रकाश ने बताया कि रविवार रात दोनों पक्षों का आपस में विवाद हुआ था। एसपी एनके सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पांच लाख रुपये के लेनदेन की बात भी सामने आई है। सद्दाम रुपये मांग रहा था। मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।

पिता का भी है आपराधिक इतिहास: सद्दाम के पिता सुम्मा का भी आपराधिक इतिहास है। वह सुमेरपुर क्षेत्र में हुई हत्या में आरोपित है और अभी पैरोल पर है।  

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।