Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Politics: राम मंदिर के बाद मोदी-योगी के मुरीद हुए प्रवीण तोगड़िया, ज्ञानवापी और मथुरा को लेकर कह दी ये बात

UP Politics अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि मुसलमानों को हिंदुओं को काशी में ज्ञानवापी का हिस्सा सौंप देना चाहिए। ज्ञानवापी में भव्य शिव मंदिर था। वहां शिवलिंग है। अयोध्या की तरह वहां भी भव्य मंदिर बनेगा। जो इसके विरोध में हैं वे अरब की ओर चले जाएं। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी बिना संघर्ष के काशी मथुरा में भी मंदिर बनवा लेंगे।

By Jagran News Edited By: Swati Singh Updated: Mon, 29 Jan 2024 10:35 AM (IST)
Hero Image
राम मंदिर के बाद मोदी-योगी के मुरीद हुए प्रवीण तोगड़िया

जागरण संवाददाता, कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के होने की वजह से कार सेवा करने, गोली खाने व आंदोलन करने की जरूरत नहीं है। बिना संघर्ष के काशी, मथुरा में भी मंदिर बनवा लेंगे। ये बातें अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने हीरागंज में पत्रकार वार्ता में कहीं।

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि मुसलमानों को हिंदुओं को काशी में ज्ञानवापी का हिस्सा सौंप देना चाहिए। ज्ञानवापी में भव्य शिव मंदिर था। वहां शिवलिंग है। अयोध्या की तरह वहां भी भव्य मंदिर बनेगा। जो इसके विरोध में हैं, वे अरब की ओर चले जाएं। भारत में भगवान महादेव का अपमान करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है।

धर्मस्थान कानून 1992 को हटाया जाएगा

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि यथास्थिति धर्मस्थान कानून 1992 को हटाया जाएगा। देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाएंगे। उनके अनुसार प्रभु राम की सेवा करने वालों पर राम जी लोकसभा चुनाव में जरूर प्रसन्न होंगे। इससे पहले सुबह पौने 10 बजे वह गंगा बैराज पहुंचे।

बिठूर में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

यहां संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अतुल द्विवेदी, बजरंग दल के राष्ट्रीय महामंत्री रामजी तिवारी, आशु आदि ने उनका स्वाागत किया। वह बिठूर में कार्यकर्ताओं से मिले। इसके बाद हीरागंज पहुंचे। अंत में नौबस्ता गल्ला मंडी, आनंदपुरी में भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें: 

UP Politics: 'अखिलेश के कारण नीतीश और ममता ने छोड़ा इंडी गठबंधन', राजभर ने साधा सपा मुखिया पर निशाना

Budget Session UP: 2024 लोकसभा चुनाव से पहले यूपी का बजट सत्र, रणनीति तय करेंगे सत्ता पक्ष और विपक्ष

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर