Move to Jagran APP

पूर्व मंत्री मनोज पांडेय ने कहा, ब्राह्मणों के सामने आ गया भाजपा का असली चेहरा

लाजपत नगर में एक गेस्ट हाउस में प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की ओर से ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया । पूर्व मंत्री और सपा विधायक मनोज पांडेय ने संबोधित करते हुए ब्राह्मणों के सहयोग से सपा सरकार बनाएगी ।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Updated: Mon, 04 Oct 2021 09:06 AM (IST)
Hero Image
प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की ओर से ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन।
कानपुर, जेएनएन। पूर्व मंत्री और सपा विधायक मनोज पांडेय ने कहा है कि ब्राह्मणों के सामने अब भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है। आने वाले यूपी के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रदेश में ब्राह्मणों के सहयोग से सरकार बनाएगी। भाजपा में ब्राह्मणों का उत्पीडऩ हो रहा है। वह प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के तत्वावधान में लाजपत नगर में एक गेस्ट हाउस में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में ब्राह्मïण भाजपा की दोगली राजनीति को समझ गया है। ब्राह्मणों का वोट लेकर सत्ता पर कब्जा करने के उपरांत ब्राह्मïणों को दूध की मक्खी की तरह बाहर निकाल फेंका है। ब्राह्मणों के सामने भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है। नगर अध्यक्ष डा. इमरान ने कहा कि सपा सरकार में सबसे ज्यादा विकास कार्य हुए है। भाजपा अभी तक सपा सरकार हुए कामों का लोकार्पण कर रही है।

प्रबुद्ध सम्मेलन में प्रबुद्ध सभा के नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र द्विवेदी ने मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मनोज पांडे, नगर अध्यक्ष डा, इमरान, विधायक अमिताभ बाजपेई और इरफान सोलंकी, पूर्व विधायक सनातन पांडेय, बैजनाथ दुबे, सतीश निगम, केके ओझा को माला व पगड़ी पहनाकर प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश मिश्रा, अमरनाथ शुक्ला अन्नू गुप्ता, शरद पांडे, अक्षत श्रीवास्तव, अजय शुक्ला, महेंद्र दीक्षित, देवेश शुक्ला, मोहित मिश्रा आदि मौजूद रहे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।