Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भाजपा जिला कमेटियों में हो सकते है बड़े फेरबदल, लोकसभा चुनाव परिणामों से असमंजस में नेता-कार्यकर्ता

लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद भाजपा पदाधिकारी नेता और कार्यकर्ता असमंजस की स्थिति में हैं। सरकार बनने के बाद भी बहुत सारी सीटों पर पराजय खुल कर जश्न नहीं मनाने दे रही। इसके साथ ही जिला कमेटियों फेरबदल की आशंका भी उन्हें परेशान किए हुए हैं। भाजपा में जिलाध्यक्षों को बदल दिया गया था लेकिन उन्हें पुरानी कमेटी के पदाधिकारियों से ही काम करने के लिए कहा गया था।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Sun, 16 Jun 2024 11:15 AM (IST)
Hero Image
लोकसभा चुनाव परिणामों से असमंजस में भाजपा नेता-कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, कानपुर। लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद भाजपा पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता असमंजस की स्थिति में हैं। सरकार बनने के बाद भी बहुत सारी सीटों पर पराजय खुल कर जश्न नहीं मनाने दे रही। इसके साथ ही जिला कमेटियों फेरबदल की आशंका भी उन्हें परेशान किए हुए हैं।

भाजपा में कुछ माह पहले जिलाध्यक्षों को बदल दिया गया था लेकिन उन्हें पुरानी कमेटी के पदाधिकारियों से ही काम करने के लिए कहा गया था। जिलाध्यक्षों ने नई कमेटी के लिए नाम भी तय कर लिए लेकिन उन्हें अंतिम समय में घोषणा से रोक दिया गया।

अब लोकसभा चुनाव में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में 10 में से छह सीटें हारने और दूसरी सीटों पर जीत का अंतर बहुत कम होने के बाद जिला कमेटियों को बदलने की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि अभी तक जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों दोनों को समझ नहीं आ रहा कि उनमें से किसे बदला जाएगा।

पदाधिकारी बनने की जुगत भिड़ा रहे नेताओं को डर है कि कुछ माह पहले दायित्व लेने वाले जिलाध्यक्ष को बदल दिया गया तो पदाधिकारी बनने से पहले ही उनका रास्ता बंद हो जाएगा। हालांकि यह डर पदाधिकारियों को ज्यादा है क्योंकि वह अपना एक सत्र पूरा कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: यूपी में करारा झटका लगने के बाद एक्शन में BJP, अब इस विधानसभा सीट पर किया पूरा फोकस; जल्द होगा उपचुनाव