Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रात में बैग लेकर जा रहे थे दो युवक, पुलिस ने खोलकर देखा तो उड़े होश; बोले- 'टाटा साहब के...'

Kanpur News नए वर्ष की पार्टियों में चरस सप्लाई करने जा रहे दो तस्करों को बर्रा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोच लिया। पहले तो दोनों ने खुद को पत्रकार बता रौब गांठा लेकिन तलाशी लेने पर पकड़े गए। उनके पास से ढाई किलो चरस बरामद हुई। दोनों को सोमवार को जेल भेजा गया है। वहीं दोनों ने टाटा साहब के गुर्गों से चरस मिलने की जानकारी दी है।

By ankur Shrivastava Edited By: Abhishek Pandey Updated: Tue, 02 Jan 2024 03:49 PM (IST)
Hero Image
रात में बैग लेकर जा रहे थे दो युवक, पुलिस ने खोलकर देखा तो उड़े होश; बोले- 'टाटा साहब के...'

जागरण संवाददाता, कानपुर। नए वर्ष की पार्टियों में चरस सप्लाई करने जा रहे दो तस्करों को बर्रा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोच लिया। पहले तो दोनों ने खुद को पत्रकार बता रौब गांठा लेकिन तलाशी लेने पर पकड़े गए। उनके पास से ढाई किलो चरस बरामद हुई। दोनों को सोमवार को जेल भेजा गया है।

वहीं, दोनों ने टाटा साहब के गुर्गों से चरस मिलने की जानकारी दी है। पुलिस दोनों के मोबाइल कब्जे में लेकर नंबरों की सीडीआर निकलवा रही है।

हाईवे की ओर जा रहे थे युवक

बर्रा थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि रविवार रात कमिश्नरेट पुलिस जगह-जगह पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बर्रा दो रामजानकी मंदिर से हाईवे जाने वाले रास्ते पर भी पुलिस तैनात थी। इस दौरान दो युवक एक बैग लेकर हाईवे से जाते दिखे।

पुलिस ने दोनों को रोका तो वे खुद को पत्रकार बता पुलिस पर रौब गांठने लगे। तलाशी लेने पर उनके पास से ढाई किलो चरस बरामद हुआ। दोनों ने अपना नाम कानपुर देहात के डेरापुर निवासी रजत सिंह यादव और डेरापुर के मुक्तापुर निवासी मान सिंह बताया।

इसे भी पढ़ें: न्यू कानपुर सिटी योजना में 107 किसानों ने दिया सहमति पत्र, इस स्कीम में सरकार खर्च करेगी 2100 करोड़

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर