Move to Jagran APP

UP By-Election: 'ये दुर्भाग्य है...' सपा की लिस्ट जारी होने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव का पहला रिएक्शन

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन में कहा कि सपा के उपचुनाव में घोषित टिकटों की जानकारी हमें नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व को जनता के नकारने के सवाल का जवाब नहीं दिया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा भाजपा सरकार में अत्याचार बढ़ा है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है।

By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh Updated: Wed, 09 Oct 2024 08:20 PM (IST)
Hero Image
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय

जागरण संवाददाता, कानपुर। ये दुर्भाग्य है कि सपा के उपचुनाव में घोषित टिकटों की जानकारी हमें नहीं है। राजनीति में संभावना हमेशा बरकरार है। गठबंधन पर नेतृत्व निर्णय करेगा। हरियाणा के परिणाम भले निराशाजनक हैं पर लोकतंत्र की ताकत से संघर्ष जारी रखेंगे। ये बातें बुधवार को सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन में आए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहीं।

उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व को जनता के नकारने के सवाल का जवाब नहीं दिया। कहा, राजनीति में घमंड का कोई स्थान नहीं है। अमेठी की जनता ने भाजपा को सबक सिखाया है। देश का राजनीतिक परिदृश्य बदलने के लिए राहुल गांधी के संकल्प में जनता साथ है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता ने जो विश्वास दिखाया, वही 2027 में दिखाएगी।

भाजपा पर साधा निशाना

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, भाजपा सरकार में अत्याचार बढ़ा है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। लोकसभा चुनाव की मतगणना में छह राउंड में जनता की दम पर प्रधानमंत्री को परेशान कर चुके हैं। अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा, देश की राजनीति में संक्रमण काल चल रहा है। सरकार जिस संविधान की कसम खाकर संसद में बैठी है, उसे ही छल रही है। कांग्रेस विधानमंडल दल नेता आराधना मोना मिश्रा ने कहा, 400 पार का नारा ही संविधान बदलने की सोच वाला था। जनता ये समझ गई है।

ये भी पढे़ं - 

यूपी उपचुनाव में 2 सीटों पर सिमट सकती है कांग्रेस! 5 सीटों की दावेदारी पड़ी फीकी, आखिरी समय में सपा ने दिया झटका

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें