Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kanpur Election Result 2022 : बिल्हौर से भाजपा के राहुल बच्चा और गोविंद नगर से सुरेंद्र मैथानी ने दर्ज की जीत, यहां देखें 52 सीटों का ताजा अपडेट

LIVE Kanpur UP Chunav Result 2022 News in Hindi कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र उन्नाव और फतेहपुर जनपदों की 52 विधानसभा सीटों पर मतगणना की शुरुआत हो गई है। चंद घंटों में स्थितियां स्पष्ट हो जाएगी और परिणाम आने भी शुरू होने वाले हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Updated: Thu, 10 Mar 2022 07:39 PM (IST)
Hero Image
Kanpur Vidhan Sabha UP Election Result 2022 वर्ष 2017 में भाजपा गठबंधन 46 सीटें जीती थी।

कानपुर, जागरण टीम। कानपुर, बुंदेलखंड, उन्नाव और फतेहपुर जिलों में 52 विधानसभा सीटों पर कौन सरताज बनेगा, दोपहर बाद से परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। मतगणना शुरू हो रही है और प्रत्याशियों के साथ एजेंट भी मतगणना स्थलों पर हैं। कई जिलों में कई दिग्गज नेताओं और मंत्रियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। वर्ष 2017 में भाजपा गठबंधन ने इन जिलों में 46 सीटें जीती थीं, जबकि सपा ने चार, कांग्रेस व बसपा ने एक-एक सीट हासिल की थी।

LIVE Kanpur Election Result 2022 Updates :-

कानपुर : कानपुर बिल्हौर सीट से भाजपा प्रत्याशी राहुल बच्चा 42305 वोट से जीते। यहां सपा प्रत्याशी रचना सिंह को 80420 वोट मिले हैं। गोविंद नगर सीट पर भाजपा से सुरेंद्र मैथानी ने दर्ज की जीत। मैथानी को मिले 1,16,879 वोट जबकि सपा प्रत्याशी सम्राट विकास को मिले 36,198 वोट पाये। जिसमें मैथानी ने 80,681 मतों से जीत दर्ज की।

कानपुर देहात : कानपुर देहात की भोगनीपुर सीट के अंतिम नतीजें आ गए हैं। यहां बीजेपी से राकेश सचान ने जीत दर्ज की है। वह 11189 वोट से जीते हैं। कुल वोटों की बात की जाए तो उनको 86440 वोट मिलें हैं। वहीं इस सीट पर सपा के नरेंद्र पाल सिंह यादव को 75251 और बीएसपी से जुनैद खान को 46925 वोट मिले हैं। वहीं अकबरपुर रनियां सीट से भाजपा की प्रतिभा शुक्ला ने 13554 वोटों के अंतर से सपा के डा. आरपी कुशवाहा को हराकर जीत दर्ज की। वह इस सीट से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने में सफल रहीं हैं।

कानपुर : कानपुर की कैंट विधानसभा सीट से हसन रूमी जीत गए हैं। किदवई नगर से भाजपा प्रत्याशी महेश त्रिवेदी ने अपने निकटतक प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अजय कपूर को हरा दिया है। किदवई नगर सीट पर भाजपा के महेश त्रिवेदी को 12वें राउंड में 100799 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस के अजय कपूर को 63548 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के अभिमन्यु गुप्ता को 6535 और बसपा से मोहन मिश्रा को 3392 वोट मिले हैं। आर्यनगर विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी अमिताभ बाजपेई ने जीत दर्ज की है। अमिताभ बाजपेई को 76241 वोट मिले हैं। सुरेश अवस्थी को 68538 वोट मिले हैं। 7703 वोट से अमिताभ बाजपेई ने जीत दर्ज की है। घाटमपुर से अपना दल की प्रत्याशी सरोज कुरील ने जीत दर्ज की है।  बिठूर से अभिजीत सिंह सांगा जीते।

आरैया :  बिधूना अनारक्षित सीट से पर वर्ष 2017 में भाजपा की जीत हुई थी। विनय शाक्य ने पार्टी से टिकट हासिल करते हुए मैदान मारा था। वर्ष 2022 के चुनाव के बीच वह सपा में शामिल हो गए। उनकी बेटी रिया शाक्य को भाजपा ने चेहरा बनाया। सपा ने रेखा वर्मा को टिकट दी। 34 चक्र में सामने आए नतीजे में रेखा को 96670 वोट मिले व रिया ने 89177 मत हासिल किया। 7493 वोट से सपाने जीत पक्की की। हालांकि अभी बैलेट पेपर में मिले मतों को शामिल किया जाना है। लेकिन, सात हजार से ज्यादा वोटों से आगे रेखा की जीत लगभग तय हो चुकी है।

बांदा : चुनाव मतगणना के परिणाम आने शुरू हो गए हैं।  बांदा सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रकाश द्विवेदी ने 81557 मत प्राप्त करते हुए निकटतम प्रतिद्वंद्वी मंजुला सिंह को 15214 मतों से पराजित किया है ।सपा प्रत्याशी मंजुला सिंह को 66343 वोट मिले है। वहीं बांदा जिले की बबेरू विधानसभा 233 से सपा प्रत्याशी विशंभर सिंह यादव ने 79614 मत प्राप्त करते हुए निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अजय सिंह पटेल को 7393 मत से पराजित किया है। भाजपा प्रत्याशी को 72221 वोट मिले हैं। बांदा जिले की नरैनी विधानसभा 234 की बात करें तो यहां पर भाजपा प्रत्याशी ओममणि वर्मा को 83263 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर सपा की किरण वर्मा को 76544 वोट मिले हैं।भाजपा प्रत्याशी ने 6719 मत से जीत हासिल की है। वहीं बांदा जिले की तिंदवारी विधानसभा 232 से भाजपा प्रत्याशी रामकेश निषाद ने 86812 वोट प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी बृजेश सिंह को 28425 मत से पराजित किया है।सपा प्रत्याशी को 58387 वोट मिले हैं।

कन्नौज : कन्नौज की तीन विधानसभा क्षेत्रों में सदर सीट पर भाजप के प्रत्याशी असीम अरुण ने जीत दर्ज की है। मतगणना के शुरुआती राउंड में पीछे चल रहे असीम ने बाद में बढ़त बनाई और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने सपा प्रत्याशी अनिल दोहरे को 6163 मत से हरा दिया है। असीम अरुण को 120219 मत मिले हैं, जबकि अनिल दोहरे को 114056 मत मिले।

कानपुर :  कानपुर के कल्याणपुर सीट पर दिलचस्प मुकाबला चल रहा है। यहां प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने 1774 वोट से बढ़त बना ली है। उन्हें 34092 वोट मिले हैं। वहीं सपा के सतीश निगम को 32318 वोट मिले हैं। कांग्रेस की नेहा तिवारी को 748 और बसपा  के अरुण मिश्रा को 3027 वोट मिले हैं। वहीं ,आर्य नगर सीट पर सपा के अमिताभ बाजपेई ने लीड ले ली है। उन्हें 56545 वोट मिले हैं। अभी तक आगे चल रहे भाजपा के सुरेश अवस्थी को 54162 वोट मिले हैं। कांग्रेस के प्रमोद जायसवाल  को 2448 और बसपा के आदित्य जायसवाल को 657 वोट मिले हैं।

कानपुर : कानपुर में कई सीटों पर चुनावी जंग रोचक बनी हुई है। गोविंद नगर सीट की बात करे तो भाजपा के सुरेंद्र मैथानी 48377 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं इस सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सम्राट विकास 20646 वोटो के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं।जबकि कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरीं करिश्मा ठाकुर 8901 मतों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। बसपा प्रत्याशी अशोक कुमार कालिया को अब तक महज 3104 वोट ही मिल सके हैं।वे चौथे नंबर पर हैं। सीसामऊ विधानसभा की बात करें तो 11 वें राउंड की गणना तक समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी 54530 मतों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं।तो वहीं भाजपा के सलिल विश्नोई 23186 मतों के साथ दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। जबकि कांग्रेस के हाजी सुहैल अहमद 3583 वोटों के साथ तीसरे नंबर बने हैं। जबकि बसपा के रजनीश तिवारी 1697 मतों के साथ चौथे स्थान पर हैं। कैंट विधानसभा में भी 15 वें राउंड की वोटिंग पूरी हुई । यहां से सपा प्रत्याशी हसन रूमी 53087 मतों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। जबकि भाजपा के रघुनंदन भदौरिया 46272 मतों के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। वहीं कांग्रेस के सोहेल  अख्तर अंसारी 7613 मतों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। जबकि चौथे नंबर पर बसपा के मो. शफी को 2118 वोट मिल चुके हैं। आर्यनगर सीट की बात करें तो यहां पर भाजपा के सुरेश अवस्थी 53733 मतों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं सपा के अमिताभ बाजपेई 36695 वोटो के साथ दूसरे नंबर बने हुए हैं। जबकि कांग्रेस के प्रमोद जायसवाल के को 13 वें राउंड की गणना तक 574 वोट मिल चुके हैं। वह चौथे स्थान पर हैं। अगर बिल्हौर विधानसभा की बात की जाए तो यहां 19 वें राउंड की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी राहुल बच्चा 68067 वोट पाकर बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि सपा की रचना सिंह 47006 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर बनी हैं। वहीं बसपा की मधु सिंह को 18240 वोट मिल चुके हैं। कांग्रेस की उषा रानी 1304 वोटों के साथ चौथे नंबर पर बनी हुई हैं। कानपुर की घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र में 14 वें राउंड की गणना के बाद अपना दल प्रत्याशी सरोज कुरील 40295 मतों के साथ सबसे चलरहे हैं। वहीं सपा प्रत्याशी भगवती सागर को 29146 वोट मिले हैं। जबकि बसपा के प्रशांत अहिरवार 20442 मतों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। जबकि कांग्रेस के राजवनारायण कुरील 1450 मत पाकर चौथे नंबर पर बने हुए हैं। महाराजपुर विधानसभा की बात करें तो यहां 15 वें राउंड की गणना के बाद भाजपा के सतीश महाना 78358 मतों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं सपा के फतेहबहादुर 27458 वोट पाकर दूसरे नंबर बने हैं। जबकि सपा कांग्रेस के कनिष्क पांडे को 3368 वोट मिले हैं। यहां से बसपा के सुरेंद्र पाल को 5189 वोट मिले हैं। महाराजपुर से सतीश महाना 50900 वोटों से आगे चल रहे हैं।

हमीरपुर : 19 वे राउंड की मतगणना तक हमीरपुर सदर सीट पर भाजपा के मनोज प्रजापति 58266 वोट पाकर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के राम प्रकाश प्रजापति  37174 वोट पाकर दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। भाजपा यहां  21092 मतों से आगे चल रही है। हमीरपुर जिले की राठ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी  मनीषा अनुरागी और समाजवादी  प्रत्याशी  चंद्रावती वर्मा के बीच मुकाबला बना हुआ है। दसवें राउंड की गणना  में मनीषा अनुरागी 37812 वोट पा कर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चंद्रावती वर्मा से 15176 मत आगे चल रही हैं ।  सपा को अब तक 22637 वोट मिल चुके हैं।

कानपुर देहात : भोगनीपुर  विधानसभा से बीजेपी के राकेश सचान 29543 वोट पाकर दसवें राउंड की गणना तक बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं  सपा प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह यादव 18495 मतो के साथ दूसरे  नंबर पर बने हुए हैं। जबकि इस सीट से बीएसपी के जुनैद खान भी 17954 वोटों के साथ रेस में बने हुए हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी कुल 11048 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। चैदहवें राउंड की वोटिंग तक अकबरपुर रनिया से भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा शुक्ला को 43716 मत मिल चुके हैं। वहीं यहां से सपा प्रत्यासी राम प्रकाश कुशवाहा को 33603 मत मिल चुके हैं। प्रतिभा शुक्ला 10110 वोटों से बढ़त बनाकर सबसे आगे चल रही हैं। वहीं बसपा के विनोद पाल 14417 वोट पाकर तीसरे नंबर बने हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अम्बरीश सिंह गौर को 768 मत ही मिल सके हैं।

चित्रकूट : 11वे  चरण के मतगणना में सपा प्रत्याशी अनिल प्रधान भाजपा प्रत्याशी लोक निर्माण राज्य मन्त्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय से 3 वोट से आगे हैं। भाजपा के चन्द्रिका प्रसाद को 28921 वोट मिले हैं। वहीं सपा के अनिल प्रधान 28924 वोट के साथ पहले स्थान पर हैं।

फर्रुखाबाद : कायमगंज (सु.) सीट पर अपना दल  (एस) बढ़त बनाए हुए है। यहां अपना दल की डा. सुरभि  43066 वोटों के साथ पहले स्थान पर बनी हुई हैं। सपा के सर्वेश अंबेडकर को 37305 वोट मिले हैं। अमृतपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के सुशील शाक्य को 41713 वोट के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। वहीं, सपा के डा. जितेंद्र सिंह यादव को 17611 वोट मिल हैं। फर्रुखाबाद सदर सीट पर भाजपा के मेजर सुनील दत्त द्विवेदी बढ़त बनाए हुए हैं। यहां 47596 वोटों के साथ वो पहले स्थान पर हैं। सपा से सुमन शाक्य को 28204 वोट मिले हैं। भोजपुर सीट में भाजपा के नागेंद्र सिंह राठौर 53211 वोट के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं सपा के अरशद जमाल सिद्दीकी को 34388 वोट प्राप्त हुए हैं और वह दूसरे स्थान पर हैं।

कन्नौज : सदर सीट पर 22वें राउंड की गणना तक भाजपा के असीम अरुण लंबी बढ़त बनाते हुए 10499 वोट से आगे चल रहे हैं। यहां भाजपा के असीम अरुण को 78867 और सपा के अनिल दोहरे 68368 वोट मिल चुके हैं।

कानपुर : कानपुर की चर्चित सीट कल्याणपुर में सपा और भाजपा में कांटे की टक्कर चल रही है। यहां प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार 170 वोट से  पीछे हैं। पांचवे राउंड के बाद उन्हें 17589 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं सपा के सतीश निगम 17759 वोटों के साथ नंबर एक हैं। यहां कांग्रेस की नेहा तिवारी को 459 और बसपा के अरुण मिश्रा को 1625 वोट मिले हैं। किदवई नगर विधानसभा सीट पर भाजपा के महेश त्रिवेदी 21054 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के अजय कपूर को 18057 वोट मिले हैं। वह दूसरे नंबर पर हैं। समाजवादी पार्टी के अभिमन्यु गुप्ता को 1098 और बसपा के मोहन मिश्रा को 295 वोट मिले हैं। गोविंदनगर विधानसभा सीट पर भाजपा के सुरेंद्र मैथानी शुरू से बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें 27808 वोट प्राप्त हुए हैं। जबकि कांग्रेस की करिश्मा ठाकुर को 5521 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के सम्राट विकास को 10829 और बसपा से अशोक कुमार कालिया को 1134 वोट मिले हैं। महाराजपुर सीट पर भी भाजपा के कद्दावर नेता व प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना 28551 वोटों से आगे चल रहे हैं। सतीश महाना 41581 वोट के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। सपा के फतेह बहादुर को 13030, कांग्रेस के कनिष्क पांडेय को 1728 और बसपा के सुरेंद्र पाल को 3136 वोट मिले हैं। घाटमपुर सीट पर अपना दल के सरोज कुरील 30140 वोट के साथ पहले स्थान पर हैं। यहां बसपा के प्रशांत अहिरवार को 17063, सपा के भगवती सागर को 21532 और कांग्रेस के राज नारायण कुरील को 11124 वोट मिले हैं। कानपुर की बिल्हौर सीट पर भाजपा के राहुल बच्चा को 36018 वोट मिले हैं। सपा की रचना सिंह को 28277 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। यहां बसपा की मधु सिंह को 8859 और कांग्रेस की उषा रानी कोरी को 550 वोट मिले हैं। कानपुर की चर्चित सीट बिठूर विधानसभा सीट पर भाजपा के अभिजीत सिंह सांगा  41155 वोटों के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। वहीं सपा के मुनींद्र शुक्ला 29459 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। कांग्रेस के अशोक निषाद को 2410 और बसपा के रमेश सिंह यादव को 8813 वोट मिले हैं। कानपुर नगर आर्य नगर विधानसभा सीट भाजपा के सुरेश अवस्थी ने लंबी बढ़त बना ली है। यहां 41315 वोटों के साथ सुरेश अवस्थी पहले स्थान पर हैं। यहां सपा के अमिताभ बाजपेई 18528 वोट से दूसरे स्थान पर हैं। कांग्रेस के प्रमोद जायसवाल को 1498 और बसपा के आदित्य जायसवाल को 462 वोट मिले हैं।

महोबा : महोबा की दोनों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। महोबा सदर में सातवें राउंड में सदर सीट में बीजेपी 16847 वोटों से सपा से आगे चल रही है। भाजपा के राकेश गोस्वामी को 29204 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर सपा से मनोज तिवारी हैं उन्हें 12351 वोट मिले हैं। बसपा से संजय साहू को 10125 और कांग्रेस से सागर सिंह को 1773 वोट अभी तक मिले हैं। चरखारी विधानसभा सीट पर छठवें चरण के बाद बीजेपी प्रत्याशी ब्रजभूषण राजपूत 9708 मतों से आगे चल रहे हैं। बृजभूषण राजपूत को 20471 वोट मिले हैं। वहीं, सपा से रामजीवन यादव को 10763 वोट मिले हैं। बसपा से विनोद कुमार राजपूत को  8181 और कांग्रेस से निर्दोष दीक्षित को 1347 वोट मिले हैं।

बांदा : यहां की तिंदवारी सीट पर चौथे राउंड तक भाजपा के रामकेश निषाद को 35752 वोट मिले हैं। सपा के बृजेश कुमार प्रजापति 20339 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। बबेरू सीट पर भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है। यहां भाजपा के अजय पटेल 28824 वोट के साथ आगे हैं। सपा के विशंभर यादव को 28539 वोट मिले हैं। बांदा सदर  सीट पर नवें राउंड की वोटिंग के बाद भाजपा के प्रकाश द्विवेदी को 35350 वोट मिले हैं। सपा की मंजुला सिंह 26020 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई हैं। 

उन्नाव : सदर विधानसभा सीट पर भाजपा के पंकज गुप्ता 12228 वोट पाकर आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर सपा है। यहां सपा के अभिनव कुमार को 9544 वोट मिले हैं। इस सीट पर बसपा के देवेंद्र सिंह को 1810 वोट मिले हैं। यहां कांग्रेस की आशा सिंह को 125 वोट मिले है। वहीं, पुरवा विधानसभा सीट पर भाजपा के अनिल सिंह 12008 वोट के साथ आगे चल रहे हैं। यहां सपा के उदयराज को 9533 वोट प्राप्त हुए हैं। बसपा से विनोद त्रिपाठी को 1578, कांग्रेस की उरूसा राना को 154 वोट मिले हैं। बांगरमऊ विधानसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है। यहां श्रीकांत कटियार को 8668 वोट मिले हैं। सपा के मुन्ना अल्वी को 6723, बसपा से राम किशोर पाल को 2328 और कांग्रेस की आरती बाजपेयी को 500 वोट मिले हैं।

कानपुर : महाराजपुर में भाजपा प्रत्याशी मंत्री सतीश महाना लंबी बढ़त के साथ 23243 वोटों से आगे चल रहे हैं, उन्हें 32083 वोट मिल चुके हैं। वहीं सपा के फतेह बहादुर गिल 8840 वोट प्राप्त कर चुके हैं। कल्याणपुर में भाजपा प्रत्याशी उच्चशिक्षा मंत्री नीलिमा कटियार 761 वोट से आगे हैं और 11377 वोट हासिल कर चुकी हैं। यहां पर सतीश निगम को अबतक 10616 वोट मिले हैं। सीसामऊ में सपा प्रत्याशी इरफान सोलंकी 24197 वोट हासिल करके बढ़त बनाए हैं और भाजपा के सलिल विश्नोई को 11533 वोट मिल चुके हैं। बिठूर सीट पर भाजपा के अभिजीत सिंह सांगा 32755 मत हासिल करके आगे चल रहे हैं। यहां सपा के मुनींद्र शुक्ला 24031 वोट लेकर पीछे चल रहे हैं। गोविंद नगर सीट पर भाजपा के सुरेंद्र मैथानी 24797 वोट हासिल कर चुके हैं और काफी आगे निकल गए हैं। यहां पर कांग्रेस की करिश्मा ठाकुर - 4232 और सपा के सम्राट विकास को 7756 वोट मिल चुके हैं। किदवई नगर में कांटे की टक्कर बनी हुई है और कांग्रेस आगे चल रही है। यहां भाजपा के महेश त्रिवेदी को 15587 और कांग्रेस के अजय कपूर को 15785 वोट मिल चुके हैं। घाटमपुर सीट पर भाजपा-अपना दल गठबंधन प्रत्याशी सरोज कुरील की 20790, सपा के भगवती सागर को 16058, बसपा के प्रशांत अहिरवार को 11929 वोट मिल चुके हैं।

हमीरपुर : हमीरपुर की दोनों सीट पर भापजा आगे चल रही है। यहां की हमीरपुर सदर और राठ विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी अभी तक आठ राउंड की गिनती में आगे हैं। इन दोनों सीटों पर सपा दूसरे पर नंबर, तीसरे पर बसपा व चौथे पर कांग्रेस हैं। हमीरपुर सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोज प्रजापति को नौ राउंड में 24598 व सपा के राम प्रकाश प्रजापति को 20711 मत मिले हैं। वहीं राठ विस क्षेत्र में अब तक हुए चार राउंड में भाजपा की मनीषा अनुरागी को 16447 तथा सपा की चंद्रवती वर्मा को 8427 मत मिले हैं।

फर्रुखाबाद : फर्रुखाबाद की चारों सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। फर्रुखाबाद सदर से छठे राउंड की मतगणना तक भाजपा के प्रत्याशी मेजर सुनील दत्त द्विवेदी 25,171 मत पाकर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सुमन शाक्य से 13,666 मतों से आगे चल रहे हैं। सुमन शाक्य को 11,506 मत मिले हैं। इसी सीट पर कांग्रेस से चुनाव लड़ रहीं पूर्व विदेश मंत्री सलमान  खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद 312 मत पाकर पांचवें स्थान पर हैं। 4,758 मत पाकर बसपा प्रत्याशी विजय कुमार कटियार तीसरे स्थान पर हैं। वहीं भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के सातवें चक्र की मतगणना के बाद भाजपा के नागेंद्र सिंह राठौर 26,326 मत पाकर सपा के अरशद जमाल सिद्दीकी से 8,821 मतों से आगे हैं। अरशद को 17,505 मत हासिल हुए। बसपा प्रत्याशी आलोक वर्मा 3,413 मत पाकर तीसरे नंबर पर हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना राठौर 534 मत पाकर चौथे स्थान पर हैं। अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में पांच चक्र की मतगणना तक भाजपा के सुशील शाक्य 21,483 मत पाकर सपा के डा. जितेंद्र सिंह यादव से 10,967 मतों से आगे चल रहे हैं। डा. जितेंद्र को 10,516 मत हासिल हुए हैं। बसपा प्रत्याशी अमित कुमार सिंह को 1622 मत और कांग्रेस के शुभम तिवारी 309 मत हासिल हुए। यहां से सपा से बगावत कर चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव को 952 वोट ही मिले हैं। कायमगंज सुरक्षित विधानसभा सीट पर छठे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा गठबंधन अपना दल (एस) की प्रत्याशी डा. सुरभि 19,505 मत पाकर सपा के सर्वेश अंबेडकर से 3,271 मतों से आगे हैं। यहां बसपा प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद को 4,217 मत मिले तो कांग्रेस की शकुंतला को 344 मतों पर संतोष करना पड़ा।

इटावा : जसवंतनगर सीट पर सपा प्रसपा गठबंधन से शिवपाल ने लंबी बढ़त बना ली है और अबतक 26046 हासिल कर लिये हैं, वहीं छठवें राउंड की गणना तक भाजपा के विवेक शाक्य को 13312 वोट मिल चुके हैं। सदर सीट पर भी सपा आगे है और सर्वेश शाक्य 20824 वोट हासिल कर चुके हैं, जबकि भाजपा की सरिता भदौरिया को 14970 वोट मिल चुके हैं। भरथना में भी सपा 20141 हासिल करके सपा के राघवेंद्र गौतम आगे चल रहे हैं, वहीं अबतक भाजपा के डा. सिद्धार्थ शंकर -18214 वोट मिल चुके हैं।

कन्नौज : सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी असीम अरुण ने भी बढ़त बनानी शुरू कर दी है और 1302 वोट से आगे चल रहे हैं। भाजपा के असीम अरुण को 27150 और सपा के अनिल दोहरे को 25848 वोट मिल चुके हैं। छिबरामऊ में भाजपा 2100 वोट से आगे है। यहां भाजपा की अर्चना पांडेय को 38270 और सपा के अरविंद यादव को 36170 वोट मिले हैं।

चित्रकूट : चौथे राउंड की मतों की गिनती के बाद चित्रकूट की सदर सीट पर भाजपा के चन्द्रिका प्रसाद 1639  मत से आगे चल रहे हैं।  उन्हें 11679 वोट मिले हैं। वहीं  इस सीट पर अनिल प्रधान 10040 मत के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

हमीरपुर :  सदर विधानसभा सीट पर भाजपा के मनोज प्रजापति लगभग 700 वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें 2800 वोट अभी तक मिले हैं। वहीं इस सीट पर सपा के राम प्रकाश प्रजापति 2087 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

महोबा : सदर सीट पर पांचवे राउंड की मतों की गिनती में भाजपा के राकेश गोस्वामी 11233 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 19750 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं यहां भी सपा दूसरे नंबर पर है। सपा से मनोज तिवारी को 8517 वोट मिले हैं। बसपा से संजय साहू को 7698 और कांग्रेस से सागर सिंह को 1306 वोट मिले हैं।

कानपुर देहात : अकबरपुर रनियां में भाजपा 2785 आगे चल रही है। यहां बीजेपी प्रत्याशी प्रतिभा शुक्ला को 12776, सपा के रामप्रकाश कुशवाहा 9991, बसपा के विनोद पाल 4982 वोट मिल चुके हैं। भोगनीपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी राकेश सचान 3863 वोट से आगे हैं, उन्हें 11182 वोट मिल चुके हैं। जबकि सपा के नरेंद्र पाल मनु को अबतक 7319 वोट और बसपा के जुनैद खान को 6619 वोट मिल चुके हैं। रसूलाबाद सीट पर सपा प्रत्याशी 4397 वोटों से आगे हैं, भाजपा की पूनम संखवार को 6309 व सपा के कमलेश दिवाकर को 10706 हासिल कर चुके हैं।

फतेहपुर : चार सीटों पर भाजपा बढ़त बनाए है और दो सीटों पर सपा आगे चल रही है। हुसेनगंज विधानसभा क्षेत्र से राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप उर्फ धुन्नी सिंह चौथे चक्र तक की मतगणना में 11 581 वोट हासिल कर चुके हैं, वह सपा प्रत्याशी ऊषा मौर्य 650 मतों से पीछे चल रहे हैं। सदर सीट पर भाजपा के विक्रम सिंह 617 मतों से पीछे हैं, यहां सपा के चंद्र प्रकाश लोधी आगे चल रहे हैं। अयाहशाह से भाजपा के विकास गुप्त पांच सौ वोट से आगे चल रहे हैं, सपा के विशंभर प्रसाद निषाद पीछे हैं। बिंदकी सीट पर अपनादल-भाजपा गठबंधन के राज्यमंत्री जयकुमार जैकी लगातार बढ़त बनाए हुए है। वह 11544 मत हासिल करके सपा प्रत्याशी रामेश्वर दयाल दयालू से पांच हजार वोट की बढ़त बनाए हैं। खागा में भाजपा विधायक कृष्णा पासवान सपा प्रत्याशी रामतीर्थ परमहंस आठ सौ मतों से पीछे से चल रही हैं। जहानाबाद में भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री राजेंद्र पटेल सपा प्रत्याशी मदनगोपाल वर्मा से लगभग छह हजार मतों से आगे चल रहे हैं, जबकि बसपा प्रत्याशी आदित्य पांडेय तीसरे नंबर की लड़ाई लड़ रहे हैं।

कानपुर : किदवई नगर सीट पर कांग्रेस के अजय कपूर - 7995 वोट लेकर बढ़त बनाए हुए हैं और भाजपा के महेश त्रिवेदी 7907 वोट लेकर क्रास करने के लिए तेजी से दौड़ लगा रहे हैं। वहीं कल्याणपुर सीट पर भाजपा आगे हो गई है, यहां भाजपा की नीलिमा कटियार 7365 और सपा के सतीश निगम 7275 वोट हासिल कर चुके हैं।

कानपुर : सीसामऊ सीट पर तीसरे चक्र तक सपा आगे चल रही है। यहां भाजपा के सलिल विश्नोई- 10236, सपा के हाजी इरफान सोलंकी-11325, कांग्रेस के हाजी सुहैल अहमद- 540, बसपा के रजनीश तिवारी- 643 वोट मिल चुके हैं। महाराजपुर में भाजपा लंबी बढ़त बनाए हुए है। यहां पर भाजपा के सतीश महाना- 21730, सपा- फतेह बहादुर गिल- 5420, कांग्रेस- कनिष्क पांडेय- 933, बसपा के सुरेंद्र पाल- 1567 वोट हासिल कर चुके हैं।

जालौन : जालौन जनपद की तीन विधानसभा क्षेत्रों में पांच चरणों की गणना में तीनों सीटों पर भाजपा ने बढ़त बनाई है। उरई विधान सभा क्षेत्र में भाजपा के गौरी शंकर वर्मा9696 मतों के सपा प्रत्याशी दयाशंकर 9637से 257 मतों से आगे चल रहें हैं। कालपी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा निषाद पार्टी के प्रत्याशी छोटे सिंह 4100 बसपा के श्याम पाल3300 से 800 मतों से आगे चल रहे हैं। माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के मूलचंद निरंजन 6037 मतों के साथ बसपा की शीतल कुशवाहा 5694 से 343 मतों से आगे चल रहे हैं।

कन्नौज : सदर सीट पर भाजपा 192 मतों से आगे चल रही है। यहां भाजपा के असीम अरुण को 19579 और सपा के अनिल दोहरे को 19387 मिल चुके हैं।

इटावा : जसवंतनगर सीट पर भाजपा के विवेक शाक्य -6146 और सपा प्रसपा गठबंधन के शिवपाल सिंह -14717 वोट हासिल कर चुके हैं। इटावा सदर सीट पर भाजपा के सरिता भदौरिया -8440, सपा के सर्वेश शाक्य -10331 वोट प्राप्त कर चुके हैं। भरथना में भाजपा के डा. सिद्धार्थ शंकर -10349 व सपा के राघवेंद्र गौतम -10696 वोट मिल चुके हैं।

कानपुर : अकबरपुर रनियां में तीसरे चक्र की गणना के बाद बीजेपी प्रत्याशी प्रतिभा शुक्ला को 9288, सपा के रामप्रकाश कुशवाहा को 8226, बसपा के विनोद पाल को 3803, कांग्रेस के अंबरीष सिंह गौर को 232 तथा आप के विवेश यादव को 196 मत मिल चुके हैं। भोगनीपुर सीट पर भाजपा आगे चल रही है, यहां राकेश सचान को मिले 8115 तथा सपा के नरेंद्र पाल मनु को 5755 वोट मिल चुके हैं। वहीं बसपा के जुनैद खान 5475 वोट लेकर टक्कर दे रहे हैं।

कानपुर नगर : कल्याणपुर सीट पर सपा आगे चल रही है, यहां भाजपा की नीलिमा कटियार 3782, सपा के सतीश निगम 3878, कांग्रेस की नेहा तिवारी 132 और बसपा के अरुण मिश्रा 333 वोट मिल चुके हैं। आर्य नगर सीट पर भाजपा आगे चल रही है। यहां पर बीजेपी के सुरेश अवस्थी 3719, सपा के अमिताभ बाजपेई 2614, बसपा के आदित्य जयसवाल 98 और कांग्रेस के प्रमोद जायसवाल को 184 वोट मिल चुके हैं। कैंट सीट पर भाजपा आगे चल रही है, यहां पर बीजेपी के रघुनंदन भदौरिया 3826, सपा के हसन रूमी 1716, बसपा के मोहम्मद शमी 125 तथा कांग्रेस सोहेल अख्तर अंसारी 475 वोट प्राप्त कर चुके हैं।

कानपुर देहात : भाेगनीपुर सीट पर भाजपा ने 1463 वोट से सपा को पीछे कर दिया है। यहां दूसरे राउंड की गिनती पूरी होने पर भाजपा के राकेश सचान को 5489, सपा के नरेंद्र पाल मनु को 4026, बसपा के जुनैद खान को 3768 और आप प्रत्याशी आशुतोष पांडे को 127 तथा कांग्रेस के गोविंद निषाद को 154 वोट मिल चुके हैं।

कानपुर : प्रथम चक्र की गणना के बाद किदवई नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आगे हैं और बिठूर सीट पर भाजपा आगे चल रही है। किदवई नगर सीट पर कांग्रेस के अजय कपूर - 4166, भाजपा के महेश त्रिवेदी - 3645, सपा के अभिमन्यु गुप्ता - 147 और बसपा के मोहन मिश्रा - 28 वोट हासिल कर चुके हैं। बिठूर में भाजपा के अभिजीत सिंह सांगा - 4148, कांग्रेस के अशोक निषाद -707, सपा के मुनींद्र शुक्ला - 2606 और बसपा के रमेश सिंह यादव - 465 वोट मिल चुके हैं।

इटावा : दो चक्र की मतगणना में सपा तीनों सीटों पर आगे चल रही है। यहां जसवंतनगर सीट पर भाजपा के विवेक शाक्य -4387 और सपा प्रसपा गठबंधन के शिवपाल सिंह यादव को 8680 वोट मिल चुके हैं। वहीं इटावा सदर सीट पर भाजपा की सरिता भदौरिया -5350 और सपा के सर्वेश शाक्य -7202 वोट हासिल कर चुके हैं। भरथना सीट पर भाजपा के डा. सिद्धार्थ शंकर -5589 और सपा के राघवेंद्र गौतम -8641 वोट मिल गए हैं।

कानपुर : सीसामऊ में सपा और महाराजपुर व गोविंद नगर में भाजपा आगे चल रही है। सीसामऊ में भाजपा के सलिल विश्नोई- 2462, सपा के हाजी इरफान सोलंकी-5467, कांग्रेस के हाजी सुहैल अहमद - 167 और बसपा के रजनीश तिवारी- 68 मत प्राप्त कर चुके हैं। महाराजपुर में भाजपा- सतीश महाना- 11127, सपा- फतेह बहादुर गिल- 2925, कांग्रेस- कनिष्क पांडेय- 588, बसपा- सुरेंद्र पाल- 659 को मत मिल चुके हैं। वहीं गोविंदनगर में भाजपा-सुरेंद्र मैथानी- 5037, कांग्रेस-करिश्मा ठाकुर- 871, सपा-सम्राट विकास- 988, बसपा-अशोक कुमार कालिया- 148 वोट मिल चुके हैं। घाटमपुर सीट पर अपना दल सरोज कुरील-9104, बसपा के प्रशांत अहिरवार को 4024, सपा के भगवती सागर को 5777, कांग्रेस के राज नारायण कुरील को 300 वोट मिले हैं। बिल्हौर में भाजपा के राहुल बच्चा- 4043, सपा की रचना सिंह- 2230, बसपा की मधु सिंह- 1107 और कांग्रेस की उषा रानी -69 मत प्राप्त कर चुकी हैं।

कानपुर देहात : जिले की दो सीटों पर सपा आगे चले रही है और एक सीट पर भाजपा आगे हैं। इसमें अकबरपुर-रनियां सीट प प्रतिभा शुकला ( भाजपा ) -3193, राम प्रकाश कुशवाहा सपा-2161, विनोद पाल ( बसपा )-1421, अम्बरीष सिंह कांग्रेस -96 को वोट मिले हैं। रसूलाबाद में पूनम संखवार (भाजपा)- 1806, कमलेश दिवाकर ( सपा ) 3833, सीमा संखवार (बसपा) -902, मनोरमा संखवार (कांग्रेस) -26 वोट हासिल कर चुके हैं। भोगनीपुर में राकेश सचान ( भाजपा ) 2288, नरेंद्र पाल मनू ( सपा ) 2914, जुनैद खान( बसपा ) 1409, गोविंद निषाद कांग्रेस -36 वोट मिले हैं।

कानपुर : जनपद में महाराजपुर सीट पर भाजपा के सतीश महाना को 6358 लेकर आगे चल रहे हैं। वहीं सपा के फतेह बहादुर गिल को 1535,

कांग्रेस के कनिष्क पांडेय- 345 और बसपा के सुरेंद्र पाल- 300 वोट प्राप्त कर चुके हैं।

कन्नौज : जनपद की तीन सीटों पर दो पर सपा आगे और एक सीट पर भाजपा आगे चल रही है। कन्नौज सदर सीट पर भाजपा के असीम अरुण को 6719 और सपा के अनिल दोहरे को 6133 वोट मिल चुके हैं। वहीं तीन चक्र की गणना के बाद छिबरामऊ सीट पर भाजपा की अर्चना पांडेय ने 8858 वोट हासिल कर लिये हैं, वहीं सपा के अरविंद यादव को 10151 वोट मिले हैं। तिर्वा सीट पर भाजपा के कैलाश राजपूत को 2464 वोट और सपा के अनिल दोहरे को 3972 वोट मिल चुके हैं।

फ़तेहपुर: प्रथम राउंड की मतगणना के बाद खागा से भाजपा के कृष्णा पासवान आगे, फतेहपुर सदर से बीजेपी के विक्रम सिंह आगे, हुसैनगंज से सपा की उषा मौर्य आगे, जहानाबाद से भाजपा के राजेन्द्र पटेल आगे, अयाह शाह से भाजपा के विकास गुप्ता आगे और बिंदकी से सपा के रामेश्वर दयाल गुप्ता आगे चल रहे हैं।

जालौन : पहले चक्र में उरई सीट पर भाजपा आगे है। यहां भाजपा के गौरीशंकर को 3459, सपा के दयाशंकर को 2400 वोट मिल चुके हैं।

कानपुर : प्रथम चक्र में घाटमपुर सीट से भाजपा अपनादल गठबंधन प्रत्याशी सरोज कुरील आगे चल रही हैं, उन्हें 2904 वोट मिल चुके हैं। वहीं प्रशांत अहिरवार (बसपा)- 2300, भगवती सागर (सपा)- 1698, रामनारायण (कांग्रेस) - 97 वोट प्राप्त कर चुके हैं।

कानपुर : बैलट पेपर काउंटिंग में कल्याणपुर से सपा के सतीश निगम आगे, सीसामऊ से सपा के इरफान सोलंकी आगे, आर्यनगर से सपा से अमिताभ बाजपेई आगे, महाराजपुर से भाजपा से सतीश महाना आगे, गोविंदनगर से भाजपा के सुरेंद्र मैथानी आगे, किदवई नगर से काँग्रेस के अजय कपूर आगे, कैंट से काँग्रेस के सुहैल अंसारी आगे, घाटमपुर से सपा के भगवती सागर आगे, बिल्हौर से भाजपा के बच्चा सोनकर आगे, बिठूर से सपा के मुनीन्द्र शुक्ला आगे रहे हैं।

कन्नौज : प्रथम चक्र की मतगणना कन्नौज सदर सीट पर भाजपा के असीम अरुण 1589 मत से आगे चल रहे हैं। यहां असीम अरुण को 4058 और सपा के अनिल दोहरे को 2469 वोट मिले हैं।

बांदा : प्रथम चक्र से तिंदवारी विधानसभा से भाजपा के रामकेश निषाद 3272 वोट से आगे चल रहे हैं, सपा के बृजेश प्रजापति को 2029 वोट मिले हैं। बबेरू विधानसभा से भाजपा के अजय पटेल लगभग 300 वोटों से आगे चल रहे हैं। बांदा सदर से बीजेपी के प्रकाश द्विवेदी 3941 वोटों से आगे चल रहे हैं और 3200 वोट पाकर सपा की मंजुला सिंह पीछे चल रही हैं।

उन्नाव : पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा सभी छह सीटों पर आगे चल रही है और सपा दूसरे नंबर पर है।

फर्रुखाबाद : पहले राउंड में सदर सीट से भाजपा आगे चल रही है और सपा दूसरे नंबर पर है। यहां भाजपा के मेजर सुनील दत्त द्विवेदी को 3700 वोट और सपा की सुमन शाक्य को 2700 मिल चुके हैं।

बांदा : तिंदवारी विधानसभा के पहले चरण की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी रामकेश निषाद ने 3272 वोटों की बढ़त बना ली है, वहीं दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी बृजेश प्रजापति 2029 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

कन्नौज : छिबरामऊ विधानसभा सीट में सपा आगे चल रही है। ईवीएम की गिनती के पहले राउंड में सपा के अरविंद यादव को 3464 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी अर्चना पांडेय को 2765 मत मिले हैं।

कानपुर : पोस्टल बैलट में महाराजपुर सीट से भाजपा आगे चल रही है।

जालौन : तीनों विधानसभा सीट पर सपा आगे चल रही है।

कानपुर : मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों और एजेंटों को प्रवेश दिये जाने के बाद मेन गेट बंद कर दिया गया है। पोस्टल बैलट की काउंटिंग शुरू की गई है और टेबुल पर ईवीएम पहुंचना शुरू हो गई हैं।

वर्ष 2017 में सपा ने इटावा की जसवंतनगर, कन्नौज की सदर, कानपुर की आर्यनगर और सीसामऊ सीटें जीती थीं। कानपुर में कैंट सीट पर कांग्रेस ने कब्जा किया था। इसी तरह उन्नाव की पुरवा सीट पर बसपा जीती थी। हालांकि, बाद में वहां के विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। गुरुवार को फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, महोबा, उन्नाव, फतेहपुर, बांदा व चित्रकूट की विस सीटों के परिणाम आने हैं।

किस जिले में कितनी सीटें

कानपुर : 10 सीटों में कल्याणपुर, बिल्हौर, बिठूर, घाटमपुर, गोविंद नगर, किदवई नगर, आर्यनगर, सीसामऊ, कैंट और महाराजपुर सीट शामिल है।

कानपुर देहात : यहां की चार सीटों में भोगनीपुर, सिकंदरा, रसूलाबाद और अकबरपुर रनियां सीट शामिल है।

औरैया : तीन सीटों में दिबियापुर, बिधूना और औरैया सदर की सीट है।

इटावा : यहां जसवंतनगर, इटावा सदर और भरथना की सीट है।

फर्रुखाबाद : यहां 4 सीटों में कायमगंज, फर्रुखाबाद सदर, अमृतपुर और भोजपुर सीट है।

कन्नौज : यहां की तीन सीटों में कन्नौज सदर, तिर्वा और छिबरामऊ सीट है।

उन्नाव : जिले की छह सीटों में पुरवा, भगवंतनगर, सफीपुर, उन्नाव सदर, बांगरमऊ और मोहान सीट शामिल है।

फतेहपुर : यहां छह सीटों में बिंदकी, जहानाबाद, फतेहपुर सदर, अयाहशाह, हुसैनगंज और खागा सीट है।

हमीरपुर : यहां दो सीटों राठ और हमीरपुर सदर सीट शामिल है।

महोबा : यहां की दो सीटों में महोबा सदर और चरखारी सीट है।

बांदा : जनपद की चार सीटों में बांदा, तिंदवारी, नरैनी और बबेरू सीट है।

चित्रकूट : यहां की दो सीटों में चित्रकूट और मानिकपुर सीट है।

जालौन : जनपद की तीन सीटों में कालपी, उरई और माधौगढ़ सीट है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें