Move to Jagran APP

IAS Rakesh Kumar Singh: देर रात हुआ तबादला, आरके सिंह बने कानपुर के नए डीएम

IAS Rakesh Kumar Singh प्रदेश सरकार ने सोमवार की देर रात 19 आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। कई जिलों के डीएम बदल दिए गए। इसमें कानपुर भी शामिल हैं। कानपुर नगर के डीएम विशाख जी. को अलीगढ़ का डीएम बनाया गया है। अब आरके सिंह कानपुर की प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालेंगे।

By Jagran News Edited By: Swati Singh Updated: Tue, 30 Jan 2024 10:00 AM (IST)
Hero Image
देर रात हुआ तबादला, आरके सिंह बने कानपुर के नए डीएम

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात 19 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। कानपुर समेत आठ जिलों के डीएम बदले गए हैं। इनमें से कई आईएएस अधिकारी एक ही स्थान पर तीन वर्ष की अवधि से तैनात थे। इन्हें चुनाव आयोग के निर्देश पर हटाया गया है।

बड़े प्रशासनिक फेरबदल के साथ ही कानपुर के डीएम भी बदल गए हैं। अब गाजियाबाद के डीएम आरके सिंह को कानपुर नगर का डीएम बनाया गया है। कानपुर नगर के डीएम विशाख जी. को अलीगढ़ का डीएम बनाया गया है। अब आरके सिंह कानपुर की प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालेंगे।

इनका भी हुआ तबादला

फर्रुखाबाद के डीएम संजय कुमार सिंह प्रथम को रामपुर भेजा गया है। रामपुर के डीएम रविंद्र कुमार मंदर को जौनपुर का डीएम बनाया गया है। राज्य संपत्ति अधिकारी वीके सिंह को फर्रुखाबाद का डीएम बनाया गया है।

अमेठी समेत इन जिलों के भी बदले डीएम

श्रम विभाग में तैनात निशा अनंत को अमेठी का डीएम बनाया गया है। बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिन्द्र सिंह को पीलीभीत का डीएम बनाया गया है। अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह को इसी पद पर गाजियाबाद भेजा गया है। लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था को देखते हुए ये बड़ा तबादला माना जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: IAS Transfer In UP: कानपुर नगर के डीएम विशाख जी. संभालेंगे अलीगढ़, डेढ़ साल डीएम रहे इंद्र विक्रम सिंह गाजियाबाद भेजे

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।