Move to Jagran APP

किदवई नगर विधानसभा सीट: कैडर वोटर से पार लगी भाजपा की नैया, जानिए कांग्रेस की चुनौती के आगे किस तरह पाई जीत

Kidwai Nagar Vidhansabha Result 2022 कानपुर की किदवई नगर विधानसभा के नतीजे दूसरी बार भाजपा के पक्ष में रहे हैं। कभी कांग्रेस का गढ़ कहा जाने वाली सीट पर महेश त्रिवेदी की यह दूसरी जीत है। यहां कांग्रेस के अजय कपूर एक बार फिर भाजपा के आगे टिक नहीं सके।

By Abhishek VermaEdited By: Updated: Sat, 12 Mar 2022 05:26 PM (IST)
Hero Image
भाजपा के महेश त्रिवेदी ने कांग्रेस के अजय कपूर को हराया।

कानपुर,जागरण संवाददाता। किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को घेरने में जुटे थे। सबसे प्रमुख मुद्दा विकास को बनाया गया था। नौबस्ता क्षेत्र में अस्पताल की जगह पार्टी कार्यालय को तवज्जो देने का आरोप लगाकर भी विपक्ष भाजपा पर निशाना साधती रही। हालांकि, तमाम अटकलों को विराम देते हुए कैडर वोटरों ने यहां भाजपा की नैया पार लगा दी। 

वर्ष 2009 में नए परिसीमन में गोङ्क्षवद नगर सीट से काट कर किदवई नगर विधानसभा सीट बनाई गई थी। 2012 के विस चुनाव में कांग्रेस के अजय कपूर पहली बार जीते। वर्ष 2017 के चुनाव में बसपा से भाजपा में आए पूर्व मंत्री महेश त्रिवेदी ने जीत का सेहरा पहना। इस बार, मतगणना शुरू हुई तो पहले चार राउंड में कांग्रेस के अजय कपूर को 15785, जबकि भाजपा के महेश त्रिवेदी को 15587 वोट मिले। पांचवें राउंड में भाजपा ने 2997 वोटों की बढ़त बनाई। 10वें राउंड में भाजपा को 41284 वोट और कांग्रेस को 33151 वोट मिले। 20वें राउंड में भाजपा ने 30752 वोटों की बढ़त बना ली। अंतिम 26वें में भाजपा प्रत्याशी महेश त्रिवेदी को 1,14,111 वोट मिले। उन्होंने 37,760 वोटों से जीत हासिल की।

अधिक वोट पाकर भी हारी कांग्रेस: वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव की तुलना में कांग्रेस को इस बार 5,927 वोट मिले हैं। उसके बावजूद कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा को भी पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार 2704 वोट अधिक मिले हैं। 

किदवई नगर में 2017 में मिले वोट

भाजपा - महेश त्रिवेदी- 1,11,407

कांग्रेस - अजय कपूर - 7,0424

किदवई नगर में 2022 में मिले वोट

भाजपा - महेश त्रिवेदी - 1,14,111

कांग्रेस - अजय कपूर - 76351

जीत के आधार

- पूरे समय जनता के बीच रहे, बीच में किसी को नहीं आने दिया। 

- रोगियों के इलाज कराने में पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहे। 

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम जनता को निश्शुल्क राशन दिया। 

- भाजपा सरकार में जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है। 

प्रत्याशियों की हिस्सेदारी

- विधानसभा क्षेत्र में सीवर की दिक्कत है, उसे दूर कराया जाएगा।

- हास्पिटल का काम जल्द शुरू होगा, इससे दक्षिण की जनता को राहत मिलेगी। 

- गोविंद नगर बाजार को आधुनिक बाजार के रूप में विकसित किया जाएगा। 

- संजय वन में सुबह टहलने वालों के लिए और सुविधाएं होंगी। 

- चौड़ी सड़कें होने के बाद भी लाइट नहीं हैं, लाइट लगवाई जाएंगी। 

 किसे कितने वोट मिले

किदवई नगर में 2022 में मिले वोट

भाजपा - महेश त्रिवेदी - 1,14,111

कांग्रेस - अजय कपूर - 76351

सपा - अभिमन्यु गुप्ता - 8397

बसपा - मोहन मिश्रा - 3846

सभीजन पार्टी - आलोक कुमार - 151 

शिवसेना - पवन तिवारी - 114

जनसंघ पार्टी : राकेश दीक्षित - 178

आप - विवेक द्विवेदी - 1129

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी  - सीमा उत्तम - 514 

निर्दलीय : सीताराम शुक्ला - 160 

नोटा : 1067 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।