Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बिजली विभाग का बड़ा फैसला, साढ़े 6 लाख उपभोक्ताओं के घर में लगाएगा 4G स्मार्ट मीटर; बिल की समस्या से मिलेगी निजात

UPPCL News केस्को साढ़े छह लाख उपभोक्ताओं के घर में फोर जी स्मार्ट मीटर लगाने जा रहा है। इस अभियान के प्रथम चरण में सरकारी कार्यालयों के साथ ही तीन उन उपभोक्ताओं के मीटर बदले जाएंगे जिनके मीटर खराब हैं। केस्को कर्मियों के घर में भी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। विद्युत बिल की परेशानियों से जूझ रहे उपभोक्ताओं को अगले वर्ष तक पूर्ण रूप से निजात मिल जाएगी।

By ritesh dwivedi Edited By: Riya Pandey Updated: Mon, 02 Sep 2024 05:12 PM (IST)
Hero Image
तीन हजार उपभोक्ताओं के खराब मीटर सबसे पहले बदलेगा केस्को (प्रतिकात्मक फोटो)

जागरण संवाददाता, कानपुर। केस्को साढ़े छह लाख उपभोक्ताओं के घर में फोर जी स्मार्ट मीटर लगाने जा रहा है। आगामी 15 सितंबर से इस अभियान के प्रथम चरण में सरकारी कार्यालयों के साथ ही तीन उन उपभोक्ताओं के मीटर बदले जाएंगे, जिनके मीटर खराब हैं। केस्को कर्मियों के घर में भी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।

विद्युत बिल की परेशानियों से जूझ रहे उपभोक्ताओं को अगले वर्ष तक पूर्ण रूप से निजात मिल जाएगी। केस्को 582 करोड़ रुपये के बजट से एएमआइएसपी (एडवांस मीटरिंग इंफ्राटेक्चर प्रोवाइटर) योजना के तहत स्मार्ट मीटर लगा रहा है।

फोर जी पोस्टपेड स्मार्ट मीटर लगाने का होगा शुभारंभ

आगामी 15 सितंबर से सरकारी कार्यालयों से फोर जी पोस्टपेड स्मार्ट मीटर लगाने का शुभारंभ होगा। दूसरे चरण में उन उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे, जिनके मीटर खराब हैं, ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या लगभग तीन हजार हैं।

एक लाख 52 हजार उपभोक्ताओं के घर में लगे हैं स्मार्ट मीटर 

वहीं तीसरे चरण में जिन स्थानों से सबसे बेहतर राजस्व मिलता है, वहां के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया जाएगा। केस्को मीडिया प्रभारी श्रीकांत रंगीला ने बताया कि साढ़े छह लाख मीटरों को लगाने का लक्ष्य केस्को का है। अभी एक लाख 52 हजार उपभोक्ताओं के घर में स्मार्ट मीटर लगे हैं।

यह भी पढ़ें- Bijli Bill: रात 12 बजे तक जितनी यूनिट हुई खर्च, उतना ही आएगा बिल; मीटर रीडरों की खत्म होगी मनमानी

सरकारी विभागों में बिल जमा करने की प्रक्रिया केंद्रीकृत हो गई है। यूपीसीएल मुख्यालय में सभी सरकारी विभाग के मुख्यालयों के द्वारा सीधे बिल जमा हो रहा है।

मीटर किलो वाट संख्या
एक किलो वाट  1,17,074
दो किलो वाट  3,05,192
तीन से 10 किलो वाट  1,79,508

नोट: यह आंकड़े केस्को कार्यालय के रिकॉर्ड के आधार पर संकलित हैं।

यह भी पढ़ें- कानपुर में 9 साल बाद बढ़े प्रॉपर्टी के रेट, घर और जमीन खरीदना अब 7 से 20 प्रतिशत महंगा

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर