Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UPPCL: हर घर लगेगा स्मार्ट मीटर, चेक कर सकेंगे प्रतिदिन का बिल

UP Electricity उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में स्मार्ट मीटर की लगाने की कवायद शुरू हो गई है। स्मार्ट मीटर से बिलिंग में गड़बड़ी की समस्या से निदान मिलेगा। साथ ही प्रतिदिन घर में कितनी बिजली खर्च हुई इसका हिसाब उपभोक्ता के मोबाइल पर दिखेगा। इसके लिए बिजली विभाग एप बना रहा है। जिसमें प्रतिदिन की बिजली बिल से लेकर सभी जानकारी मिलेगी।

By ritesh dwivedi Edited By: Abhishek Pandey Updated: Sat, 24 Aug 2024 10:29 AM (IST)
Hero Image
हर दिन मोबाइल दिखेगा बिजली खर्च,दो साल में लग जाएंगे स्मार्ट मीटर

जागरण संवाददाता, कानपुर। बिलिंग में गड़बड़ी को लेकर प्रतिदिन हजारों उपभोक्ता केस्को कार्यालय के चक्कर काटते रहते हैं। इस समय का जल्द निदान हो जाएगा। केस्को शहर में साढ़े छह लाख स्मार्ट मीटर लगाने जा रहा है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद प्रतिदिन घर में कितनी बिजली खर्च हुई, इसका हिसाब उपभोक्ता के मोबाइल पर दिखेगा। विद्युत खर्च देखने के लिए केस्को एप बना रहा है। जिसमें कितने रुपये की बिजली खर्च हुई,इसकी जानकारी भी रहेगा।

आगामी दो साल में केस्को बिलिंग की समस्या को पूरी तरह खत्म कर देगा। बिल नहीं आने की शिकायत लेकर आए दिन उपभोक्ता विद्युत कार्यालय पहुंच जाते हैं। केस्को के अधिकारियों ने आगामी दो साले में साढ़े छह लाख उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। मौजूदा समय में डेढ़ लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इस कार्य में केस्को 582 करोड़ का बजट खर्च कर रहा है।

30 हजार घरों में चेक किए जा रहे मीटर

केस्को अभी 30 हजार उपभोक्ताओं के घरों में चेक मीटर लगा रहा है। इनके परिणाम को चेक किए जा रहा है। केस्को उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कंज्यूमर एप बनाया है। जिसमें उपभोक्ता एक दिन में कितने यूनिट बिजली खर्च हुई, इसका हिसाब भी देख सकेगा। इस व्यवस्था के शुरू होने के साथ ही बिलिंग मीटर पूरी तरह से हटा दिए जाएंगे। अफसरों का कहना है कि 25 किलो वाट के ऊपर के मीटरों की ही केवल बिलिंग होगी। इसके अलावा सभी घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर ही लगाए जाएंगे।

केस्को निदेशक राकेश वार्ष्णेय ने बताया- वार केस्को प्रत्येक उपभोक्ता के घर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाएगा। जिनके मीटर पहले से लगे हैं,उनसे इन मीटर के लगाने का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। 25 किलो वाट के ऊपर के मीटर की बिलिंग होगी। उपभोक्ता केस्को के बनाए एप से प्रतिदिन कितने रुपये की कितने यूनिट बिजली खर्च हुई इसकी भी जानकारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की हत्या, खाना पसंद न आने पर हुआ था विवाद

इसे भी पढ़ें: 41 अवैध कब्जों पर चलेगा प्रशासन का चलेगा बुलडोजर, जुर्माना भी किया जाएगा वसूल

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर