Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Valentine day : मोहब्‍बत का इजहार करने घर पहुंचा, लड़की ने मना किया तो घर के बाहर ही खुद को मार ली गोली

पुलिस जानकारी के अनुसार लड़का अपने प्रेम का इजहार करने लड़की के घर गया था। उसने लड़की को बाहर से ही आवाज लगाई लेकिन लड़की ने उसके प्रस्‍ताव को ठुकरा दिया। तभी लड़के ने खुद को गोली मार ली।

By Jagran NewsEdited By: Mohammed AmmarUpdated: Wed, 15 Feb 2023 03:19 PM (IST)
Hero Image
Valentine day : मोहब्‍बत का इजहार करने घर पहुंचा, लड़की ने मना किया तो मार ली गोली

हमीरपुर, जागरण ऑनलाइन टीम : मुस्करा में वैलेंटाइन डे पर प्रेम का प्रस्ताव प्रेमिका ने ठुकरा दिया। जिससे आहत होकर प्रेमी ने उसके घर के सामने ही खुद को गोली मार ली। हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया है। गहरौली में 20 वर्षीय आशिक पुत्र राजू राजपूत गांव की एक लड़की से दिल लगा बैठा।

वैलेंटाइन डे के दिन वह लड़की से प्रेम का इजहार करने उसके घर पहुंचा लेकिन काफी देर तक घर के बाहर आवाज लगाने पर लड़की बाहर नहीं आई व अंदर से ही उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। युवक ने वहीं पर खुद को गोली मार ली। इसके बाद उसकी मौके पर मौत हो गई। जब लोगों ने गोली की आवाज सुनी तो सब दौड़े चले आए। लड़के को अस्‍पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।   

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें