Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vande Bharat: दीपावली तक कानपुर को मिलेगा दूसरी वंदेभारत का तोहफा, साढ़े 5 घंटे में तय करेगी 450 KM का सफर

Prayagraj Agra Fort Vande Bharat Express प्रयागराज से सेंट्रल स्टेशन होते हुए आगरा जाएगी। इससे पहले वाराणसी व नई दिल्ली के बीच कानपुर होकर वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही है। फिलहाल संचालन की तिथि घोषित नहीं की गई है लेकिन ट्रेन की समय सारिणी सहित अन्य तैयारियां कर ली गई हैं। प्रयागराज-आगरा फोर्ट वंदेभारत एक्सप्रेस प्रयागराज से आगरा तक 450 किमी का सफर 540 घंटे में तय करेगी।

By Jagran NewsEdited By: Nitesh SrivastavaUpdated: Mon, 09 Oct 2023 12:54 PM (IST)
Hero Image
Vande Bharat Express: दीपावली तक कानपुर को दूसरी वंदेभारत का मिलेगा उपहार

 Vande Bharat Train: जागरण संवाददाता, कानपुर। दीपावली तक शहर को दूसरी वंदेभारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) का तोहफा मिलने वाला है। ट्रेन प्रयागराज से सेंट्रल स्टेशन होते हुए आगरा जाएगी। इससे पहले वाराणसी व नई दिल्ली के बीच कानपुर होकर वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही है।

फिलहाल संचालन की तिथि घोषित नहीं की गई है लेकिन ट्रेन की समय सारिणी सहित अन्य तैयारियां कर ली गई हैं। प्रयागराज-आगरा फोर्ट वंदेभारत एक्सप्रेस (Prayagraj Agra Fort Vande Bharat Express) प्रयागराज से आगरा तक 450 किमी का सफर 5:40 घंटे में तय करेगी।

यह भी पढ़ें: Vande Bharat Sleeper Coach: वाराणसी को मिलेगी बड़ी सौगात, अब इस रूट पर भी वंदे भारत में स्लीपर कोच की सुविधा..

सेंट्रल स्टेशन से आगरा फोर्ट तक पहुंचने में इसे 3:38 घंटे लगेंगे। वर्तमान समय में सेंट्रल स्टेशन से आगरा तक अन्य ट्रेनों को यह दूरी तय करने में करीब साढ़े पांच घंटे लगते हैं। वंदेभारत एक्सप्रेस (Prayagraj Agra Fort Vande Bharat Express) चलने से सेंट्रल स्टेशन से प्रयागराज और आगरा जाने वाले यात्रियों का समय बचेगा।

वंदेभारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन संचालित किया जाएगा। औसत गति 80 किमी प्रतिघंटा होगी। प्रयागराज से टूंडला के बीच ट्रेन की गति 100 किमी प्रतिघंटा रहेगी।

यह भी पढ़ें: छठ महापर्व पर बिहार जाने वाली ट्रेनें अभी से फुल, सिर्फ इन ट्रेनों में सीटें उपलब्ध; देखें पूरी लिस्ट..

प्रयागराज से कानपुर होकर आगरा फोर्ट तक वंदे एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। ट्रेन के संचालित होने की तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है। इसकी घोषणा जल्द की जाएगी। - अमित सिंह, पीआरओ, रेलवे प्रयागराज मंडल

ट्रेन के संचालन का यह रहेगा समय

(Prayagraj Agra Fort Vande Bharat Express) प्रयागराज से सुबह छह बजे रवाना होगी। सेंट्रल स्टेशन 8:02 बजे पहुंचेगी। यहां से 8:06 बजे रवाना होकर आगरा फोर्ट सुबह 11:40 बजे पहुंचेगी। आगरा फोर्ट से ट्रेन शाम पांच बजे रवाना होगी, सेंट्रल स्टेशन रात 8:24 बजे पहुंचेगी, यहां से 8:28 बजे रवाना होकर रात 10:24 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें